Latest Updates
-
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत -
फैटी लिवर होने पर भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे गंभीर नुकसान -
March Pradosh Vrat 2026: मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
हाथ से इन 5 चीजों का गिरना है बड़े संकट का संकेत, कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? -
School Holiday April 2026: छुट्टियों की भरमार! गुड फ्राइडे से आंबेडकर जयंती तक, देखें अवकाश लिस्ट -
इन 5 तरीकों से मिनटों में पहचानें असली और नकली सरसों का तेल, सेहत से न करें समझौता -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए अरबी की सब्जी, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
महिलाओं की कौन सी आंख फड़कने का क्या है मतलब? जानें बाईं और दाईं आंख के शुभ-अशुभ संकेत -
New Rules From 1 April 2026: दवाइयों से मोबाइल तक, जानें 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता, क्या महंगा? -
Kamada Ekadashi Upay: वैवाहिक कलह और कर्ज के बोझ से हैं परेशान? कामदा एकादशी पर करें ये 3 अचूक उपाय
सुबह के नाश्ते में बनाएं हेल्दी और टेस्टी साबूदाना चीला, नोट करें बनाने की विधि
Sabudana Cheela Recipe In Hindi: साबूदाना की खिचड़ी, खीर और वड़े तो आपने जरूर खाए होंगे। लेकिन आज हम आपके लिए साबूदाना की एक ऐसी टेस्टी और चटपटी रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा। जी हां, आज इस लेख में हम आपको साबूदाना चीला (Sabudana Cheela) की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही बनाने में आसान भी होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको साबूदाना को भोगकर रखने की जरूरत नहीं है यानी आप इसे इंस्टैंट बना सकते हैं। इसे खाकर आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा और आपको व्रत में बार-बार भूख नहीं लगेगा। तो अगर आप भी सुबह नाश्ते में कुछ अलग खाना चाहते हैं, तो एक बार ये साबूदाना चीला की रेसिपी जरूर ट्राई करें। आइए, जानते हैं साबूदाना चीला बनाने की विधि -
साबूदाना चीला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
1 कप साबूदाना
1 उबला हुआ आलू
2 चम्मच बारीक पिसी हुई मूंगफली
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच पिसी हुई काली मिर्च
1 चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
बारीक कटी हुई धनिया
1-2 चम्मच घी
स्वादानुसार नमक
जरूरत के अनुसार पानी

साबूदाना चीला बनाने का तरीका
साबूदाना चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में साबूदाना को ड्राई रोस्ट कर लें। उसके बाद इसे ठंडा करके मिक्सी में बारीक पीस लें। अब एक थाली में साबूदाना का आटा निकाल लें। फिर इसमें उबले हुए आलू को मैश करके मिला दें। इसके बाद इसमें मूंगफली, जीरा, नमक, हरी मिर्च, काली मिर्च और धनिया डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें। ध्यान रखें कि घोल न तो ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही ज्यादा पतला। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन गर्म करें। फिर इस पर घोल को डालकर चीला बना लें। उसके बाद चीले के किनारों पर थोड़ा घी डालकर इसे पलट दें। इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं। इसके बाद इसे धनिया की चटनी या दही के साथ गरमा गर्म सर्व करें।
साबूदाना चीला बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
साबूदाना को अच्छे से रोस्ट करें - साबूदाना का चीला बनाने के लिए साबूदाना को अच्छे से ड्राई रोस्ट करना बहुत जरूरी है। इससे आपका चीला कुरकुरा और स्वादिष्ट बनेगा।
आलू को अच्छी तरह मैश या कद्दूकस करें - उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश या कद्दूकस करें ताकि घोल स्मूद बने, जिससे चीला फटेगा नहीं।
घोल का सही गाढ़ापन रखें - साबूदाना का चीला बनाने के लिए घोल बहुत गाढ़ा नहीं होना चाहिए, वरना चीला फैलाने में मुश्किल होगी। वहीं, पतला घोल फैलकर टूट सकता है। घोल इतना पतला होना चाहिए कि इसे आसानी से फैलाया जा सके।
नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल करें - साबूदाना जल्दी चिपकने लगता है, इसलिए नॉनस्टिक पैन या तवे का ही इस्तेमाल करें। इससे चीला आसानी से बनेगा।
तेज आंच से बचें - चीला हमेशा मीडियम आंच पर ही सेंकें। तेज आंच पर यह बाहर से जल सकता है और अंदर से कच्चा रह जाएगा।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










