Latest Updates
-
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, जानिए बेटा हुआ या बेटी -
घर में छिपकलियों ने मचा रखा है आतंक? भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes: मरुधरा की रेत...राजस्थान दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल -
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत -
फैटी लिवर होने पर भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे गंभीर नुकसान -
March Pradosh Vrat 2026: मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
हाथ से इन 5 चीजों का गिरना है बड़े संकट का संकेत, कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? -
School Holiday April 2026: छुट्टियों की भरमार! गुड फ्राइडे से आंबेडकर जयंती तक, देखें अवकाश लिस्ट
पनीर मखनी रेसिपी (जैनी स्टाइल): बिना प्याज और लहसुन के पनीर बटर मसाला
जैनी स्टाइल वाली पनीर मखनी खासतौर पर व्रत और त्यौहारों में बनाई जाती है। यहां दिए जा रहें वीडियो और फोटोज की मदद से जानें कि कैसे जैनी स्टाइल पनीर बटर मसाला बनाया जाए।
लहसुन प्याज के फ्लेवर के बिना, जैनी स्टाइल की पनीर मखनी सब्जी का स्वाद बहुत चटाखेदार होता है। व्रत में खाने योग्य इस मसालेदार सब्जी में पनीर को टमाटर की थीक और स्पाईसी ग्रेवी के साथ बनाया जाता है।
इस क्रीमी टेक्सचर वाली सब्जी का लुत्फ आप हर तरह की रोटी और हर तरह के चावलों के साथ उठा सकते है।
कुकिंग की शुरूआत करने वालों के लिए यह सब्जी बहुत ही सरल है, क्योंकि इसमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और यह चुटकियों तैयार हो जाती है।
इस बार व्रत में आप इस चटपटी सब्जी को जरूर ट्राय कीजिए। आपकी मदद के लिए आज हम यहां इसकी रेसिपी को फोटोज और वीडियो के साथ शेयर कर रहें है।
जैनी स्टाइल पनीर मखनी रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मेन कोर्स
Serves: 2 लोगों के लिए
-
बटर - 1 टेबिल स्पून
जीरा - चुटकी भर
टमाटर की प्यूरी - 4 मिडियम साइज टमाटर
ताजा क्रीम - 3/4 कप
नमक स्वानुसार
टमाटर सॉस (बिना प्याज का) - 2 टेबिल स्पून
कश्मीरी चीली पाउडर - 1 टी स्पून
पनीर मसाला पाउडर - 1 टी स्पून
पनीर (कटा हुआ) - 200 ग्राम
पीसी हुई चीनी - 1 टी स्पून
कसुरी मेथी - 1 टी स्पून
-
1. पैन गर्म कर, उसमें बटर डालें।
2. बटर के पिघलने पर जीरा डालें।
3. जीरे के चटकने पर अब इसमें टमाटर प्यूरी डालें और अच्छे से मिक्स करें।
4. टमाटर प्यूरी में उबाली आने पर, ताजा क्रीम मिलाए।
5. अब सॉस और नमक मिलाकर अच्छे से ब्लेंड करें।
6. इसके बाद इस पैन को 10 मिनिट तक ढक दें और पकने दे, थोड़ी-थोड़ी देर में हिलाना न भूलें।
7. ढकन हटाएं और कश्मीरी मिर्च पाउडर और पनीर मसाला मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
8. अब टूकड़े किए हुए पनीर डालकर मिक्स करें।
9. सर्व करने से पहले, इसमें कसूरी मेथी और पीसी हुई चीनी मिलाकर बढ़िया से मिक्स करें।
- 1.ग्रेवी को तब तक पकाएं, जब तक कि पूरा पानी न उड़ जाए।
- 2.चुंकि इसमें न लहसुन और न प्याज, इसलिए इसे व्रत में खाया जा सकता है।
- सर्विंग साइज - 1 कप
- कैलोरीज - 191
- फैट - 14.9 ग्राम
- प्रोटीन - 9.4 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेटे्स - 6.0 ग्राम
- फाइबर - 2.7 ग्राम
स्टेप बाई स्टेप इस तरह बनाएं जैनी स्टाइल पनीर मखनी
1. पैन गर्म कर, उसमें बटर डालें।

2. बटर के पिघलने पर जीरा डालें।

3. जीरे के चटकने पर अब इसमें टमाटर प्यूरी डालें और अच्छे से मिक्स करें।


4. टमाटर प्यूरी में उबाली आने पर, ताजा क्रीम मिलाए।



5. अब सॉस और नमक मिलाकर अच्छे से ब्लेंड करें।



6. इसके बाद इस पैन को 10 मिनिट तक ढक दें और पकने दे, थोड़ी-थोड़ी देर में हिलाना न भूलें।

7. ढकन हटाएं और कश्मीरी मिर्च पाउडर और पनीर मसाला मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।



8. अब टूकड़े किए हुए पनीर डालकर मिक्स करें।


9. सर्व करने से पहले, इसमें कसूरी मेथी और पीसी हुई चीनी मिलाकर बढ़िया से मिक्स करें।



Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











