Latest Updates
-
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट -
Mahavir Jayanti 2026: अपने बेटे के लिए चुनें भगवान महावीर के ये 50+ यूनीक नाम, जिनका अर्थ है बेहद खास -
डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल -
Today Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और शेयर बाजार; जानें आपके शहर का क्या है हाल -
Mahavir Jayanti 2026 Wishes:अहिंसा का दीप जलाएं…इन संदेशों के साथ अपनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं -
Mahavir Jayanti Quotes 2026: 'जियो और जीने दो', महावीर जयंती पर अपनों को शेयर करें उनके अनमोल विचार -
Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: मार्च के आखिरी दिन इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य, जानें आज का भविष्यफल -
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कब है? जानें तिथि, महत्व और भगवान महावीर के प्रमुख सिद्धांत -
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? शूटिंग के दौरान डूबने से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फोटोज पोस्ट करके सबको किया हैरान, जानें कौन है दुल्हन?
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर सास बहू को सरगी में जरूर दें मीठी मठरी, नोट करें आसान रेसिपी
मीठी मठरी एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय स्नैक है, जो खासतौर पर त्योहारों और खास मौकों पर बनाई जाती है। यह कुरकुरी और मीठी होती है, जिसे चाय के साथ या यूं ही कभी भी खाया जा सकता है।
करवा चौथ पर कई जगह सास बहू को सरगी में मीठी मठरी देना का भी रिवाज है, तो कई जगह मीठी मठरी जिसे मीठी सुहाल भी कहा जाता है। इसे करवा चौथ के प्रसाद में भी चढाया जाता है। आइए जानते हैं इसकी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी-

आवश्यक सामग्री
मैदा - 2 कप
सूजी - 1/4 कप
घी - 1/4 कप (मोयन के लिए)
चीनी - 1 कप
पानी - 1/2 कप (चाशनी के लिए)
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
सौंफ - 1 चम्मच
घी या तेल - तलने के लिए
मीठी मठरी की रेसिपी
1. आटा गूंधने की प्रक्रिया
एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी, और सौंफ को अच्छे से मिला लें।
इसमें 1/4 कप घी डालें और इसे अपने हाथों से अच्छे से मिला लें। जब आप
इसे मुट्ठी में दबाएं, तो यह थोड़ा बंध जाए, यह दिखाता है कि मोयन ठीक
है। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंध लें। आटे को ढककर 15-20
मिनट के लिए रख दें।
2. मठरी बेलने की प्रक्रिया
आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। हर लोई को थोड़ा मोटा बेलें, लगभग 1/2 सेंटीमीटर मोटी। मठरियों को बेलने के बाद चाकू या कांटे से हल्के-हल्के छेद कर लें ताकि तलते समय मठरी फूले नहीं।
3. तलने की प्रक्रिया
एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें। आंच को मध्यम रखें और मठरियों को धीमी आंच पर तलें ताकि वे अच्छी तरह से कुरकुरी बनें। जब मठरियां दोनों तरफ से सुनहरी हो जाएं, तब उन्हें निकाल लें और एक प्लेट में रखकर ठंडा होने दें।
4. चाशनी तैयार करें
एक पैन में 1 कप चीनी और 1/2 कप पानी डालकर उबालें। इसे तब तक उबालें जब तक कि एक तार की चाशनी न बन जाए। इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
5. मठरी को चाशनी में डुबोएं
तली हुई मठरियों को तैयार चाशनी में डालें और 1-2 मिनट तक छोड़ दें ताकि मठरियां अच्छे से चाशनी में डूब जाएं। इसके बाद मठरियों को एक प्लेट में अलग-अलग रखें ताकि चाशनी सूख जाए और वे चिपचिपी न हों।
सर्व करने के लिए
मीठी मठरियां तैयार हैं। इन्हें ठंडा होने पर परोसें। आप इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर कई दिनों तक स्टोर कर सकते हैं। ये चाय के साथ खाने के लिए एकदम परफेक्ट हैं और त्योहारों पर मिठाई के रूप में भी इस्तेमाल की जा सकती हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











