Latest Updates
-
Yoga For Arthritis: गठिया के दर्द से हैं परेशान तो रोज करें ये 5 योगासान, जल्द ही मिलेगी राहत -
फैटी लिवर होने पर भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना झेलने पड़ेंगे गंभीर नुकसान -
March Pradosh Vrat 2026: मार्च महीने का अंतिम प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
हाथ से इन 5 चीजों का गिरना है बड़े संकट का संकेत, कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? -
School Holiday April 2026: छुट्टियों की भरमार! गुड फ्राइडे से आंबेडकर जयंती तक, देखें अवकाश लिस्ट -
इन 5 तरीकों से मिनटों में पहचानें असली और नकली सरसों का तेल, सेहत से न करें समझौता -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए अरबी की सब्जी, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
महिलाओं की कौन सी आंख फड़कने का क्या है मतलब? जानें बाईं और दाईं आंख के शुभ-अशुभ संकेत -
New Rules From 1 April 2026: दवाइयों से मोबाइल तक, जानें 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता, क्या महंगा? -
Kamada Ekadashi Upay: वैवाहिक कलह और कर्ज के बोझ से हैं परेशान? कामदा एकादशी पर करें ये 3 अचूक उपाय
Monsoon Special: बारिश की शाम के लिए परफेक्ट स्नैक्स, बचे हुए चावलों से बनाएं गरमा-गरम पकौड़े विथ चटनी
Left Over Rice Pakoda Recipe: दिल्ली-एनसीआर में बारिश की रिमझिम फुहारें मौसम को सुहाना बना रही हैं। बारिश हो और पकोड़ों का जिक्र न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अब हर किसी के घर में चावल तो बनते ही हैं कई बार वो बच भी जाते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी टेंशन ये होती है कि इन्हें फेंके या रखें। अगर आपके घर में भी चावल बच गए हैं तो अब उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप उनसे चटपटे और टेस्टी पकौड़े बना सकते हैं। ये पकौड़े बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट और मसालों से भरपूर होते हैं।
साथ में धनिया-इमली की तीखी-मीठी चटनी के साथ इनका स्वाद दोगुना हो जाता है। यह रेसिपी न केवल आपकी क्रेविंग को शांत करेगी, बल्कि बचे हुए खाने को नया स्वादिष्ट रूप देने का स्मार्ट तरीका भी है। आइए जानें इसे बनाने की आसान विधि और जरूरी टिप्स।

चावल के पकोड़े के लिए आवश्यक सामग्री
बचा हुआ चावल - 1 कप
बेसन - ½ कप
बारीक कटे प्याज - 1
हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी)
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून
हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर - स्वादानुसार
नमक - स्वादानुसार
चुटकी भर हींग और थोड़ा सा बेकिंग सोडा (फुलाने के लिए)
पानी - जरूरत अनुसार
तेल - तलने के लिए
चावल के पकोड़े बनाने की विधि
एक मिक्सिंग बाउल में बचा हुआ चावल लें और उसमें बेसन मिलाएं।
अब प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरा धनिया और सारे सूखे मसाले
डालें।
थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पकौड़े जैसा गाढ़ा घोल तैयार करें।
चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा चाट मसाला भी मिला सकते हैं।
कढ़ाई में तेल गरम करें और छोटे-छोटे पकौड़े आकार में घोल डालें।
सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें और टिशू पेपर पर निकालें।
धनिया-इमली चटनी के लिए
मिक्सी में हरा धनिया, पुदीना, इमली का पल्प, हरी मिर्च, नमक, थोड़ा गुड़ और थोड़ा पानी डालकर पीस लें। एकदम झन्नाटेदार स्वाद देगा।
टिप्स:
चावल बहुत सूखे हों तो थोड़ी दही मिलाने से स्वाद और टेक्सचर दोनों
बेहतर होंगे।
बेकिंग सोडा की जगह इनो भी डाल सकते हैं फुलाने के लिए।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











