Latest Updates
-
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट -
Mahavir Jayanti 2026: अपने बेटे के लिए चुनें भगवान महावीर के ये 50+ यूनीक नाम, जिनका अर्थ है बेहद खास -
डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल -
Today Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और शेयर बाजार; जानें आपके शहर का क्या है हाल -
Mahavir Jayanti 2026 Wishes:अहिंसा का दीप जलाएं…इन संदेशों के साथ अपनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं -
Mahavir Jayanti Quotes 2026: 'जियो और जीने दो', महावीर जयंती पर अपनों को शेयर करें उनके अनमोल विचार -
Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: मार्च के आखिरी दिन इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य, जानें आज का भविष्यफल -
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कब है? जानें तिथि, महत्व और भगवान महावीर के प्रमुख सिद्धांत -
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? शूटिंग के दौरान डूबने से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फोटोज पोस्ट करके सबको किया हैरान, जानें कौन है दुल्हन?
Maha Shivratri Recipe : महाशिवरात्रि व्रत में बनाएं कुट्टू का डोसा, यहां से नोट कर लें रेसिपी
Maha Shivratri Vrat Recipe : 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है, और इस विशेष अवसर पर भक्तों ने मंदिरों से लेकर अपने घरों तक तैयारियों में जुटना शुरू कर दिया है। इस दिन बड़ी संख्या में भक्त व्रत रखकर भोलेनाथ की उपासना करते हैं।
अगर आप भी व्रत रखने का संकल्प कर चुके हैं या आपके घर में कोई व्रत रख रहा है, तो यहां हम आपके लिए यहां फलाहारी के लिए कुट्टू के डोसा की रेसिपी प्रस्तुत कर रहे हैं, जिन्हें आप इस महाशिवरात्रि पर बना सकते हैं।
महाशिवरात्रि व्रत में कुट्टू का डोसा बनाने की रेसिपी

सामग्री
1 कप कुट्टू का आटा
2-3 बड़े चम्मच दही
1 बड़ा आलू (उबला हुआ और मैश किया हुआ)
1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
सेंधा नमक (स्वादानुसार)
पानी (आवश्यकता अनुसार)
तेल (तलने के लिए)
विधि
- एक बड़े बाउल में कुट्टू का आटा डालें। इसमें उबला हुआ और मैश
किया हुआ आलू, दही, कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, और सेंधा नमक डालें।
अच्छी तरह से मिलाएं।
- मिश्रण को अच्छी तरह मिलाने के बाद, आवश्यकता अनुसार पानी डालें
ताकि बैटर एक गाढ़ी स्थिरता में आ जाए। बैटर को 15-20 मिनट के लिए
रखें, ताकि सभी सामग्री अच्छे से मिल जाएं।
- एक नॉन-स्टिक तवा या तवा गरम करें और उसमें थोड़ा सा तेल लगाएं।
- जब तवा गर्म हो जाए, तब एक बड़ी चमच भर बैटर डालें और उसे गोल आकार
में फैलाएं। डोसे के किनारों पर थोड़ा और तेल डालें।
- डोसे को मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें। फिर उसे
पलटकर दूसरी ओर भी सेकें। अब आप गरमा-गरम कुट्टू का डोसा तैयार है।
इसे दही या सॉस के साथ परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











