Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Matar Nimona Ki Recipe: यूपी में बहुत फेमस है मटर निमोना, ताजी मटर से बनाएं ये टेस्टी डिश
Matar Nimona Ki Recipe: सर्दियां आते ही हरी मटर की बहार आ जाती हैं। ये सेहत के लिए जितनी अच्छी होती है, इससे तैयार होने वाले व्यंजन भी स्वादिष्ट लगते हैं। इसमें फाइबर भरपूर होता है। वहीं कैलोरी और कार्बोहाईड्रेट की मात्रा कम होती है।
मटर से तैयार होने वाली रेसिपी की बात करें तो आपने आलू मटर, मटर पनीर, मटर पुलाव, मटर की कचौड़ी, मटर के पराठे तो खूब खाये होंगे। क्या आपने कभी मटर का निमोना ट्राई किया है?

मटर निमोना ग्रेवी वाली सब्जी होती है जिसे आप रोटी, पराठे या फिर चावल के साथ खा सकते हैं। सर्दियों के खत्म होने से पहले आप भी मटर निमोना जरूर बना करे देखें। यहां हम आपके लिए लेकर आये हैं मटर निमोना की आसान रेसिपी।
मटर निमोना बनाने की रेसिपी (Matar Nimona Recipe in Hindi)
मटर निमोना बनाने के लिए सामग्री
1 कप हरी मटर के दाने
1 छिला हुआ उबला आलू
1 कप टमाटर
आधा चम्मच अदरक का पेस्ट
आधा कप बारीक कटा हरा धनिया
3 बारीक कटी हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
1 चुटकी हींग
आधी छोटी चम्मच जीरा
आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
छोटी चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
मटर निमोना कैसे बनाएं

मटर निमोना बनाने के लिए आप सबसे पहले हरी मटर को छील कर उसके दाने निकाल लें और फिर दानों को पीस लें। इसके बाद पिसी हुई मटर को एक बर्तन में अलग रख लें। इसके बाद टमाटर को भी पीस लें। यदि आप प्याज खाना पसंद करते हैं तो उसे भी पीस लें। इसके बाद आलू को छोटे और पतले टुकड़ों में काट लें। अब एक कड़ाही गैस पर रखें और गर्म होने दें। इसमें 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल डालें। तेल गर्म होने पर इसमें कटे हुए आलू हल्के सुनहरे होने तक फ्राई करें। अब इन्हें एक प्लेट में निकाल लें। इसके बाद थोड़े से तेल में जीरा और हींग डाल का भून लें। धीमी आंच कर धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर भी डालें। अब इसमें टमाटर, बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें और इससे अच्छे से चलाते हुए भून लें।
अब पैन में मटर डाल दें और 2 मिनट तक भूनें। इसके बाद इसे धीमी आंच पर पकाएं। मटर के नर्म होने के बाद इसमें 1 कप पानी डालें। फिर तले हुए आलू डाल दें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर और गर्म मसाला मिक्स कर दें। इसके बाद नमक डाल दें। अब फ्लेम हाई करें और मटर-आलू मिलाएं। अब ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया भी डाल दें। धीमी आंच पर इसे 2 मिनट के लिए पकाएं। आप इसे रोटी या चावल के साथ परोस सकते हैं।
Images Credit: Pinterest
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










