Latest Updates
-
Mahavir Jayanti 2026 Wishes:अहिंसा का दीप जलाएं…इन संदेशों के साथ अपनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं -
Mahavir Jayanti Quotes 2026: 'जियो और जीने दो', महावीर जयंती पर अपनों को शेयर करें उनके अनमोल विचार -
Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: मार्च के आखिरी दिन इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य, जानें आज का भविष्यफल -
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कब है? जानें तिथि, महत्व और भगवान महावीर के प्रमुख सिद्धांत -
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? शूटिंग के दौरान डूबने से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फोटोज पोस्ट करके सबको किया हैरान, जानें कौन है दुल्हन? -
Vastu Tips: घर में आर्थिक संकट आने से पहले दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज -
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, जानिए बेटा हुआ या बेटी -
घर में छिपकलियों ने मचा रखा है आतंक? भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई
Monsoon Special Recipes: 5 हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट जो बारिश का मजा कर देंगे दोगुना, नोट कर लें आसान रेसिपी
Monsoon Special Recipes In Hindi: बारिश की फुहार हो हाथ में चाय की प्याली हो और सामने कुछ गरमा गरम नाश्ता रखा हो फिर तो मजा ही आ जाता है। मगर जरूरी है कि वो ब्रेकफास्ट टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हो , ताकि आप बीमारियों से दूर रहें और एनर्जी से भरपूर रहें। मगर एक दिक्कत ये है कि बिजी शेड्यूल की वजह से हर महिला चाहती है कि किचन में कम से कम समय लगे।
आज हम लाए हैं 5 ऐसे हेल्दी और टेस्टी मानसून ब्रेकफास्ट की आसान रेसिपी जो पेट को भी खुश करें और दिल को भी। नीचे दी गई लिस्ट में आपको ऐसे ही हेल्दी और स्वादिष्ट ऑप्शन्स मिलेंगे जो खुशनुमा मौसम में स्वाद के साथ सेहत को भी दुरुस्त रखेंगे। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं आसान रेसिपी लिस्ट।

1. कॉर्न पोहा
कॉर्न पोहा बनाने की सामग्री:
पोहा - 1 कप
उबला स्वीट कॉर्न - 1/2 कप
प्याज, हरी मिर्च, करी पत्ता, राई, नींबू
हल्दी, नमक और मूंगफली
कॉर्न पोहा बनाने की विधि:
पोहे को धोकर 5 मिनट भिगो दें।
पैन में तेल गर्म कर राई, करी पत्ता, हरी मिर्च और प्याज भूनें।
अब स्वीट कॉर्न और मूंगफली डालें।
पोहा, हल्दी और नमक मिलाकर 2-3 मिनट पकाएं।
नींबू निचोड़ें और गरमागरम परोसें।

2. मिक्स वेज सूजी चीला
मिक्स वेज सूजी चीला बनाने की सामग्री:
सूजी - 1 कप
दही - 1/2 कप
बारीक कटी सब्जियां (गाजर, शिमला मिर्च, प्याज)
नमक, हरी मिर्च, धनिया
मिक्स वेज सूजी चीला बनाने की विधि:
सूजी में दही और थोड़ा पानी मिलाकर बैटर बनाएं।
सब्जियां, नमक और मसाले मिलाएं।
तवा गरम करके थोड़ा सा तेल डालें और चीला फैलाएं।
दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेंकें।

3. बेसन टोस्ट
बेसन टोस्ट बनाने की सामग्री:
बेसन - 1 कप
ब्रेड स्लाइस - 4
प्याज, टमाटर, हरी मिर्च
नमक, हल्दी, हरा धनिया
बेसन टोस्ट बनाने की विधि:
बेसन में सभी सामग्री मिलाएं और थोड़ा पानी डालकर घोल बनाएं।
ब्रेड स्लाइस को घोल में डुबोकर तवे पर सेंकें।
दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक पकाएं।

4. ओट्स उपमा
ओट्स उपमा बनाने की सामग्री:
ओट्स - 1 कप
बारीक कटी सब्जियां (गाजर, बीन्स, मटर)
राई, करी पत्ता, हरी मिर्च, नींबू
ओट्स उपमा बनाने की विधि:
ओट्स को ड्राय रोस्ट कर लें।
पैन में तेल गरम करके राई, करी पत्ता, हरी मिर्च डालें।
सब्जियां डालकर हल्का भूनें।
अब ओट्स डालकर थोड़ा पानी डालें और पकने दें।
नींबू रस मिलाकर गरम परोसें।

5. मूंग दाल टोस्ट / चीला सैंडविच
मूंग दाल टोस्ट / चीला सैंडविच बनाने की सामग्री:
भीगी हुई मूंग दाल - 1 कप
लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, नमक
ब्रेड स्लाइस या चीला के रूप में
मूंग दाल टोस्ट / चीला सैंडविच बनाने की विधि:
मूंग दाल को पीसकर पेस्ट बनाएं।
उसमें नमक, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च मिलाएं।
इसे ब्रेड पर फैलाकर दोनों तरफ से सेंकें।
चटनी के साथ परोसें।
मानसून स्पेशल टिप्स:
ज्यादा तली चीजों से बचें और कम तेल का उपयोग करें।
बारिश में पाचन धीमा होता है, इसलिए हल्के और सुपाच्य विकल्प
चुनें।
खाने के साथ हर्बल चाय या सादा गरम पानी लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











