Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Moong Dal Pakoda Recipe: बारिश में चाय संग परफेक्ट हैं मूंग दाल के पकौड़े, नोट कर लें रेसिपी
Moong Dal Pakoda Recipe: देश में मानसून ने दस्तक दे दी है और गर्मी से कुछ निजात मिली है। अब बारिश की फुहारें हो तो कुछ चटपटा और गर्मा-गर्म खाने का मन तो जरूर करता है। जैसे ही बारिश आती है लोगों की जुबान पर पकौड़ों का नाम आ जाता है। आप अक्सर आलू, प्याज, पनीर के पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं तो हम आपके लिए मूंग दाल के पकौड़ों की आसान सी रेसिपी लेकर आ रहे हैं। कुरकुरे पकौड़े (Moong Dal Pakoda) एक परफेक्ट स्नैक बन जाते हैं।
बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम ये पकौड़े चटनी या चाय के साथ खाने में बहुत मजेदार लगते हैं। साथ ही, यह रेसिपी प्रोटीन से भरपूर है, जिससे ये स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखती है। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान विधि।

मूंग दाल पकौड़ों के लिए सामग्री (Ingredients)
मूंग दाल (छिलके वाली या बिना छिलके) - 1 कप
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक - 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (कटा हुआ)
हींग - एक चुटकी
नमक - स्वादानुसार
अजवाइन - 1/2 टीस्पून
तेल - तलने के लिए

मूंग दाल पकौड़े बनाने की विधि
पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 3-4 घंटे के लिए पानी
में भिगो दें।
अब दाल का पानी निकालें और बिना पानी डाले दरदरा पीस लें।
पिसी हुई दाल में प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, अजवाइन, नमक और हींग
डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
पकौड़े तलने के लिए कढ़ाई में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर रखें।
मिश्रण को छोटे-छोटे भागों में हाथ या चम्मच से डालकर सुनहरा और
कुरकुरा होने तक तलें।
आपके गरमा गरम पकौड़े तैयार हैं जिन्हें आप हरी चटनी या इमली की चटनी
के साथ परोसें।
बच्चे हों या बड़े सभी को ये बहुत पसंद आने वाले हैं।
मूंग दाल पकौड़े बनाने के कुछ आसान टिप्स
पिसी हुई दाल को फेंटें, इससे पकौड़े हल्के और फूले हुए बनते
हैं।
अगर आप चाहें तो थोड़ी सी सूजी मिलाकर भी क्रंच बढ़ा सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










