Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: मार्च के आखिरी दिन इन 4 राशियों का खुलेगा भाग्य, जानें आज का भविष्यफल -
Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती कब है? जानें तिथि, महत्व और भगवान महावीर के प्रमुख सिद्धांत -
कौन थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? शूटिंग के दौरान डूबने से हुई मौत, 43 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
बिग बॉस फेम रजत दलाल ने रचाई गुपचुप शादी, फोटोज पोस्ट करके सबको किया हैरान, जानें कौन है दुल्हन? -
Vastu Tips: घर में आर्थिक संकट आने से पहले दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज -
40 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, जानिए बेटा हुआ या बेटी -
घर में छिपकलियों ने मचा रखा है आतंक? भगाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, फिर कभी नहीं दिखेंगी दोबारा -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes In Marwari: आ धरती म्हारे राजस्थान री...इन मारवाड़ी मैसेज से अपनों को दें बधाई -
Rajasthan Diwas 2026 Wishes: मरुधरा की रेत...राजस्थान दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को महादेव बरसाएंगे इन 4 राशियों पर कृपा, जानें अपना भाग्यफल
Vrat Aloo Chaat Recipe: नवरात्रि में बनाकर खाएं ये आलू और मूंगफली से बनी चाट, खाते ही रह जाएंगे
How to Make Vrat Wale Aloo Chaat : व्रत वाले आलू और मूंगफली एक स्वादिष्ट और ईजी फास्ट स्नैक्स हैं, जो उपवास के दौरान खाया जाता है। इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है और इसमें बहुत कम सामग्री की जरूरत होती है और यह खाने में काफी स्वादिष्ट होती हैं।
आलू और मूंगफली से बनी चटपटी सी चाट नवरात्रि व्रत के लिए बेस्ट फलाहारी में से एक हैं। इसे खाने से भूख भी नहीं लगती हैं और पूरे दिन शरीर एनर्जेटिक रहता है। आइए आपको बताते हैं इस टेस्टी चाट की रेसिपी।

सामग्री:
4-5 मध्यम आकार के आलू (उबले हुए)
1 कप मूंगफली (भुनी हुई)
2 टेबलस्पून घी या मूंगफली का तेल
1 टीस्पून जीरा
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 इंच अदरक का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
सेंधा नमक (स्वादानुसार)
1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर (वैकल्पिक)
1 टेबलस्पून नींबू का रस
1 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
कैसे बनाए व्रत वाले आलू
- उबले हुए आलू को छीलकर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट
लें।
- अगर आपने मूंगफली पहले से भुनी नहीं है, तो मूंगफली को एक कढ़ाई में
सूखा भून लें। भूनने के बाद इसे ठंडा करके छिलका निकाल दें और हल्के
से दरदरा पीस लें या साबुत ही रखें।
- एक कढ़ाई में घी या मूंगफली का तेल गरम करें। उसमें जीरा डालें और
उसे हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें। इन्हें
कुछ सेकंड तक भूनें ताकि खुशबू आने लगे।
- कटे हुए आलू डालें और हल्की आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें। आलू हल्के
सुनहरे रंग के होने चाहिए।
- अब भुनी हुई मूंगफली डालें और अच्छी तरह से मिला लें। मूंगफली आलू
के साथ अच्छी तरह से मिल जानी चाहिए।
- अब इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर
(वैकल्पिक) डालें। इन मसालों को अच्छी तरह मिलाते हुए 2-3 मिनट तक और
पकाएं।
- आखिर में नींबू का रस डालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर अच्छे से
मिला लें।
- व्रत वाले आलू और मूंगफली को गरमागरम परोसें। इसे दही के साथ भी
खाया जा सकता है।
यह व्यंजन फास्टिंग के दौरान एक पौष्टिक और स्वादिष्ट विकल्प है, जो जल्दी बनता है और खाने में हल्का होता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











