Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Winter Special Snacks Recipe: सर्दियों में बनाएं शकरकंद की चटपटी चाट, ठंड का मजा हो जाएगा दोगुना
Shakarkand Ki Chaat Kaise Banaye: ठंड ने दस्तक दे दी है और इस मौसम में बाजारों में शकरकंदी भी मिल रही है। सर्दियों में शकरकंदी खाने से सेहत को बड़े फायदे मिलते हैं। हर उम्र के लोगों को ये पसंद आता है और इससे बनने वाली रेसिपीज भी बड़ी मजेदार होती हैं।
अगर आप शकरकंदी कच्ची या उबली हुई शकरकंदी खाकर बोर हो गए हैं तो आपको इसकी चाट जरूर ट्राई करनी चाहिए। परिवार में बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी इसे एंजॉय करेंगे। शकरकंदी की चाट बहुत ही हेल्दी स्नैक ऑप्शन है।

वैसे तो सर्दियों के मौसम में बाजारों में भी कई तरह के चाट के ऑप्शन मिल जाएंगे। लेकिन घर पर ही कुछ अच्छा खाने का मन कर जाए तो शकरकंदी की चाट जरूर बनाएं। चलिए बिना देर किये इसकी रेसिपी भी जान लेते हैं।
शकरकंदी की चाट रेसिपी
कुकिंग टाइम 30 मिनट
सामग्री :
शकरकंद : 1 (बड़ा )
तेल या घी : 2 चम्मच
कटा हुआ प्याज : 1
बारीक कटा हुआ धनिया - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर : स्वादानुसार
नमक : स्वादानुसार
चाट मसाला : 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस : 3 चम्मच
हरी चटनी : 1 चम्मच
इमली की चटनी : 1 चम्मच
गार्निश करने के लिए :
अनार के दाने : 2 चम्मच
भुनी हुई मूंगफली : मुट्ठी भर
पुदीना के पत्ते : 2 चम्मच
विधि :

शकरकंद को धोकर से कपड़े से पौंछ लें और सूखा लें। अब आप जैसे गैस पर भरते के लिए बैंगन भूनते हैं ठीक वैसे ही शकरकंदी को भी भून लें। अच्छी तरह से शकरकंदी के भून जाने पर गैस ऑफ कर दें। शकरकंदी को हल्का ठंडा होने दें और फिर इसका छिलका निकाल लें। इसके बाद इसे आप अपने मनपसंद छोटे बड़े आकार में काट लें।
अब एक बार फिर गैस जलाएं और एक पैन रखें। इसे गर्म करके तेल या घी डालें। इसमें कट किये हुए शकरकंद को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। वीएस फ्राई करना ऑप्शनल है। आप चाहें तो इसे स्किप भी कर सकते हैं। इसके बाद आप एक बड़ा बर्तन लें और उसमें तला या भुना हुआ शकरकंदी डालें। साथ में बारीक कटा प्याज, धनिया की पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और हल्का सा नमक मिला लें। अब इसमें नींबू का रस, हरी चटनी, इमली की चटनी डालकर मिलाएं। मूंगफली, अनार के दाने और पुदीने के पत्तों को मिलाकर सर्व करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










