Latest Updates
-
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं
अपने वैलेंटाइन के लिए 5 मिनट में बनाएं एगलेस रेड वेलवेट केक, जानें शेफ कुणाल कपूर के सीक्रेट टिप्स
Valentine Day Special Easy Red Velvet Cake Recipe In Hindi: फरवरी की हवाओं में ही प्यार की खुशबू घुली होती है। 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाएगी। वैलेंटाइन डे यानी प्यार के इजहार का वो खास दिन, जिसका इंतजार हर कपल को होता है। प्यार की इस मिठास को और बढ़ाने के लिए अगर आप अपने पार्टनर को कुछ खास सरप्राइज देना चाहते हैं, तो 'रेड वेलवेट केक' से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
लेकिन अगर आप घंटों किचन में खड़े होने से डर रहे हैं, तो फिक्र न करें क्योंकिि हम आपके लिए लाए हैं मशहूर शेफ कुणाल कपूर की आसान सी केक रेसिपी लाए हैं जो सिर्फ 4-5 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा वो भी बिना अंडे के। आइए जानते हैं कैसे आप इस वैलेंटाइन डे को घर पर बने केक के साथ यादगार बना सकते हैं।

रेड वेलवेट केक के लिए जरूरी सामग्रियां (Ingredients For Red Velvet Cake)
मैदा
कोको पाउडर
एक चुटकी बेकिंग पाउडर
एक चुटकी बेकिंग सोडा
अनसॉल्टेड बटर
पिसी हुई चीनी
दूध
दही
रेड फूड कलर (जेल बेस्ड सबसे अच्छा रहता है)
वनीला एसेंस (वैकल्पिक)
केक का बैटर तैयार करने की विधि (Step-by-Step Guide)
फेंटना शुरू करें: एक बड़े बाउल में बटर और पिसी हुई चीनी को तब तक फेंटें जब तक वह हल्का और फ्लफी न हो जाए।
मिक्सिंग: अब इसमें दूध या दही डालकर अच्छे से मिलाएं।
छानना है जरूरी: मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को एक साथ छान लें ताकि कोई गांठ न रहे। अब इसे धीरे-धीरे गीली सामग्री में मिलाएं।
कलर और मिक्सिंग: अंत में रेड जेल कलर डालें। ध्यान रहे, बैटर को हल्के हाथों से मिलाएं ताकि केक की सॉफ्टनेस बनी रहे।
माइक्रोवेव में बेक करने का तरीका
एक माइक्रोवेव-सेफ कंटेनर लें और उसमें बटर पेपर लगाएं।
बैटर को कंटेनर में डालें और माइक्रोवेव को मीडियम पावर पर 4 मिनट के लिए सेट करें।
टिप:
2 मिनट बाद एक बार केक चेक करें। हर माइक्रोवेव की पावर अलग होती है, इसलिए अगर जरूरत लगे तो 30-40 सेकंड और बढ़ा सकते हैं।
केक अंदर से ब्राउन क्यों हो जाता है? (Chef's Special Tip)
कई लोग शिकायत करते हैं कि उनका केक अंदर से लाल की जगह ब्राउन हो गया है। शेफ कुणाल इसके पीछे ये मुख्य कारण बताते हैं:
कोको पाउडर: अगर आपने कोको पाउडर ज्यादा डाल दिया है, तो यह लाल रंग को दबा देगा।
फूड कलर: लिक्विड कलर के बजाय जेल बेस्ड रेड कलर का इस्तेमाल करें, यह ब्राइट रेड शेड देता है।
ज्यादा हीट: माइक्रोवेव की पावर बहुत ज्यादा होने से भी रंग बदल सकता है।
पार्टनर का दिल जीतने के लिए ऐसे करें सजावट
- बिना आईसिंग के रेड वेलवेट अधूरा है। अगर आपके पास क्रीम चीज है, तो उसमें थोड़ा मक्खन और पिसी हुई चीनी मिलाकर फेंट लें। अगर क्रीम चीज नहीं है, तो आप व्हिप्ड क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- इसे हार्ट शेप (Heart Shape) में काटें, ऊपर से सफेद क्रीम लगाएं और कुछ लाल केक के टुकड़ों का चूरा ऊपर से छिड़क दें। आपका 'सरप्राइज' तैयार है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











