Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चों को खिलाइये पौष्टिक कार्न इडली
Veg
oi-Staff
कार्न ऐसी चीज है जो अधिकतर बच्चों को खाना पसंद होता है। इस सुबह जब आपका बच्चा स्कूल जाने के लिये तैयार हो तो उसे कार्न इडली बना कर खिलाइये। यह रेसिपी काफी हेल्दी और स्वादिष्ट होती है। कार्न इडली ठीक आम रवे की इडली की तरह ही बनाई जाती है। इसमें बहुत सारा प्रोटीन और पोषण होता है, जिसे खाने से शरीर को भरपूर्ण एनर्जी प्राप्त होती है। कार्न इडली का घोल तैयार करने के तुरंत बाद इडली बनाने से उसका स्वाद काफी अच्छा लगेगा। आइये जानते हैं कार्न इडली बनाने की विधि।
कांचीपुरम इडली: ब्रेकफास्ट रेसिपी
कितने- 3 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- कार्न- 1 1/2 कप
- उरद दाल- 3/4 कप
- चना दाल- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 1
- नारियल - 2 चम्मच घिसा हुआ
- राई- 1 चम्मच
- हींग पावडर- 1/2 चम्मच
- धनिया पत्ती- 1 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले कार्न और उरद दाली को पानी में 2 घंटे के लिये भिगो दें।
- फिर उसमें से पानी छानें और फिर उसे भनी चने की दाल और ही मिर्च के साथ पीस कर पेस्ट बनाएं।
- यह पेस्ट बारीक पिसा होना चाहिये।
- जब पेस्ट तैयार हो जाए तब इसमें थोडा सा नमक और घिसा हुआ नारियल डाल कर घोल तैयार करें।
- अब पैन में थोडा सा तेल गरम करें, उसमें राई और हींग डालें।
- अब इस मिश्रण और कटी हरी धनिया को इडली वाले मिश्रण में मिला कर चलाएं।
- आपका घोल तैयार है, अब इससे कार्न इडली बनाइये।
Comments
English summary
Healthy Corn Idli Recipe For Toddlers
Story first published: Wednesday, November 26, 2014, 9:28 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2014



Click it and Unblock the Notifications
