Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
चटकीली मसाला मिर्च
Veg
oi-Staff
भरवां मिर्ची एक ऐसी चटकीली साइड डिश है जिसे आप साधारण से भोजन के साथ बना सकती हैं। वैसे तो भरवां मिर्ची का अंचार भी बनाया जाता है पर यह मसाला मिर्ची है, जो कि लोगों दृारा बहुत पसंद किया जाता है। इस मसाला मिर्ची को आप चावल या रोटी के साथ बड़े आराम से खा सकते हैं। इसमें आप अपने पसंद का मसाला बढ़ा या घटा सकते हैं। मिर्च को तब तक भूनिये जब तक कि वह नरम ना हो जाए। फिर उसमें मसाले मिलाइये और सर्व कीजिये। आइये जानते हैं चटकीली मसाला मिर्च बनाने कि विधि-
कितने लोगो के लिये- 3
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
लंबी हरी मिर्च- 5-6
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 /2 चम्मच
छोटी हरी मिर्च- 2
अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
राई- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
नींबू रस- 1 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
विधि-
- लंबी और छोटी हरी मिर्च को 1 इंच के साइज में बीच से काटें।
- फ्राइंग पैन में तेल गरम करें, उसमें राई डाल कर भूने और कुछ देर के बाद मिर्च डालें।
- इसे कुछ देर मध्यम आंच पर भूनें और उसके बाद उसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और अमचूर डाल कर मिक्स करें।
- इसके बाद नींबू रस डाल कर मिक्स करें और तब तक भूनें जब तक कि मिर्ची सारी सामग्रियों को सोख ना ले।
- आंच बंद कर दें।
Comments
English summary
Masala Mirchi: Side Dish Recipe
Story first published: Tuesday, November 5, 2013, 14:04 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2013



Click it and Unblock the Notifications
