Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
यम्मी सेजवान फ्राइड राइस
सेजवान फ्राइड राइस एक प्रकार का इंडो चाइनीज रेसिपी है जिसे काफी सारे भारतीय पसंद करते हैं। सेजवान फ्राइड राइस थोड़ा तीखा होता है पर आप अपने स्वाद अनुसार इसका टेस्ट बढ़ा और घटा सकते हैं। बच्चों को सेजवान फ्राइड राइस काफी पसंद आता है। आपको सेजवान फ्राइड राइस मंचूरियन ग्रेवी के साथ सर्व करना चाहिये, इससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ जाता है। डिश में धनिया भी पड़ती है जिससे इसकी महक जोरदार हो जाती है। आइये जानते हैं सेजवान फ्राइड राइस बनाने की विधि-
कितने- 3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
सूखी लाल मिर्च- 10-12
लहसुन- 8-10
लौंग तेल- 1 चम्मच
धनिया- 2 चम्मच
ब्राउन शुगर- 1 चम्मच
हरी पत्तेदार प्याज- 1 चम्मच
सिरका- 1 चम्मच
टमैटो कैचप- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
कार्नफ्लोर- ½ चम्मच
पानी- 1 कप
तिल तेल- 1 चम्मच
अदरक- 1 इंच पीस
मिक्स वेजिटेबल- 1 कप गाजर, शिमला मिर्च, ब्रोकली और पत्ता गोभी
पका हुआ चावल- 2 कप
मशरूम पुलाव: मुंह में आ जाए पानी
विधि-
- सूखी लाल मिर्च और लहसुन को पानी में 20 मिनट तक के लिये भिगो दीजिये। फिर पानी छान कर उसे मिक्सी में पिस लें
- पैन में तिल का तेल गरम करें, उसमें लाल मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालें।
- फिर ब्राउन शुगर, धनिया, पत्तेदार प्याज, सिरका, टमैटो कैचप और नमक डालें।
- कार्नफ्लोर को 1 कप पानी में भिगो कर पैन में डालें।
- तब तक पकाएं जब तक कि सॉस गाढा ना हो जाए।
- आपका सेहजवान सॉस तैयार है इसे बाहर निकाल कर रखें।
- फिर दुबारा पैन में तिल का तेल डालें।
- कटी हुई सब्जियां मिक्स करें। मिनट भर पकाएं।
- फिर पका हुआ चावल डाल कर मिक्स करें।
- उसके बाद तैयार सेहजवान सॉस डालें और 2-3 मिनट मिक्स करें।
- फिर नमक और हरी पत्तेदार काट कर मिक्स करें ।
- गरमा गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
