Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
बहुत ही टेस्टी है ये सोया कीमा
Veg
oi-Staff
नॉन वेज लवर्स को कीमा काफी भाता है। आप चाहें तो घर पर वेज कीमा भी बना सकती हैं। जी हां, अगर आपको कीमा का स्वाद लेना है और आप नॉन वेज नहीं खाती तो आप घर पर सोया कीमा तैयार कर सकती हैं।
सोया कीमा खाने में तो टेस्टी लगता ही है साथ ही इसमें प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं। आप सोया कीमा को रोटी, पराठे या राइस के साथ सर्व कर सकती हैं।
अगर आप सोंचती हैं कि इसे बनाने में दुनिया भर का मसाला लगेगा तो, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आपके किचन में जो कुछ भी मौजूद है यह उसी से तैयार हो जाएगा। अब आइये देखते हैं सोया कीमा को बनाने की विधि।

तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- प्याज- 1
- टमाटर प्यूरी- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- चुटकीभर हल्दी
- 1/2 चम्मच चाट मसाला
- 1/2 छोटा कप पिसा हुआ सोया
- 1 छोटा आलू, कटा हुआ
- 1/4 कप उबली मटर
विधि -
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें कटी हुई प्याज डाल कर उसे गोल्डन ब्राउन फ्राई कर लें।
- उसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी, नमक, हल्दी और चाट मसाला मिलाएं।
- इसे तब तक फ्राई करें जब तक कि तेल अलग ना हो जाए।
- तब तक के लिये आधे कप सोया को पानी में 10 मिनट के लिये भिगो कर रख दें।
- फिर इन्हें मिक्सर में पीस कर महीन कर लें।
- अब मसाले वाले पैन में सोया, मटर और आलू मिक्स करें।
- फिर इसमें हल्का पानी मिलाएं और कुछ देर के लिये ढंक दें।
- जब आपको लगे कि यह पूरी तरह से तैयार हो चुका है तब गैस बंद करें और सर्व करें।
Comments
English summary
Soya keema Recipe
Story first published: Thursday, April 21, 2016, 15:55 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2016



Click it and Unblock the Notifications