Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दक्षिण भारतीय व्यंजन: वांगी भात
वांगी भात एक दक्षिण भारतीय व्यंजन है जो कि चावल से तैयार किया जाता है। यह बहुत ही स्पाइसी होता है जिसे यहां के लोग बडे़ ही चाव से खाते हैं। इसमें सूखी लाल मिर्च, भुनी दाल और बैगन का प्रयोग किया जाता है मगर आप अपनी इच्छा अनुसार इसमें और भी कई अन्य सब्जियां डाल सकती हैं।
वांगी भात को आप सुबह नाश्ते के रूप में या फिर दुपहर के समय बना सकती हैं। यह बनाने में जितना आसान है खाने पर भी बहुत स्वादिष्ट लगता है।

लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
चावल- 250 ग्राम
बैगन- 100 ग्राम
कडी पत्ता- 10
राई- चम्मच
चना दाल- 1 चम्मच
नींबू रस- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चुटकी
हींग- 1 चुटकी
तेल- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
भुनी मूंगफली के दाने- 10
पेस्ट बनाने के लिये सामग्री-
लाल मिर्च- 3
सूखी हरी धनिया- 1 चम्मच
खसखस- 1/2 चम्मच
जीरा- 1/2 चम्मच
तिल- 1/2 चम्मच
दालचीनी- 1 इंच
लौंग- 2
नारियल- 1/2 कप
चना दाल- 1 चम्मच
विधि-
1. सबसे पहले चावल को आधा कप पानी, नींबू रस और घी डाल कर 10 मिनट के लिये उबाल लें। चावल छान कर एक किनारे रख दें।
2. अब एक पैन लीजिये और उसमें जीरा, लौंग, दाल चीनी और लाल मिर्च भून लीजिये। भुने मसालों को एक किनारे रख दीजिये।
3. अब पैन में 1 छोटा चम्मच तेल डालिये और उसमें चना को भून लीजिये और किनारे रख दीजिये।
4. अब पैन में खसखस, तिल और घिसा हुआ नारिल भूनिये। अब सारे भुने मसालों को मिक्सी में पीस लीजिये और बारीक पेस्ट तैयार कर लीजिये।
5. अब पैन लीजिये, उसमें तेल डालिये, फिर राई और कडी पत्ते डाल कर भूनिये। अब इसमें चना दाल डालिये और हल्की आंच पर 2 मिनट के लिये भूनिये। फिर उसमें हल्दी और हींग डालिये।
6. अब पैन में बैगन डालिये और उपर से नमक छिड़किये। इसे 4-5 मिनट के लिये हल्की आंच पर पकाइये। इसमें गरम मसाला मिलाइये और अच्छी तरह से 4 मिनट के लिये पकाइये।
7. आखिर में पके हुए चावल डालिये और दुबारा 3-4 मिनट के लिये हल्की आंच पर पकाइये। इसे अच्छी प्रकार से मसाले के साथ मिक्स कर लीजिये और फिर गरमा गरम सर्व कीजिये।
वांगी भात को गार्निश करने के लिये मूंगफली और हरी धनिया का प्रयोग कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
