Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
इन 5 तरीकों से अपने पार्टनर के साथ बढ़ाएं इंटिमेसी
जब भी आप सेक्सुअल रिलेशनशिप की बात सोचते हैं, उसके साथ इंटिमेसी जुड़ा ही होता है। इसके ज़रिये आप अपने पार्टनर के लिए प्यार और आकर्षण को महसूस कर पाते हैं। इस बात को नकारा नहीं जा सकता है कि किसी भी रोमांटिक रिलेशनशिप में इंटिमेसी एक बहुत अहम हिस्सा है जो अंत में इंटरकोर्स पर पहुंचता है। लेकिन रोमांटिक रिलेशनशिप में इंटिमेसी का एहसास होना क्यों ज़रूरी है?
आप गौर करेंगे तो एक मज़बूत और स्वस्थ रिलेशनशिप के लिए कुछ ज़रूरी चीज़ें होती हैं और इंटिमेसी आपके रिश्ते में एक अहम रोल अदा करता है। अगर आप अपने पार्टनर के नज़दीक जाना चाहते हैं तो आप दोनों के बीच इंटिमेसी का सेंस मज़बूत होना चाहिए।

अगर आप अपने पार्टनर के साथ अपने सेक्सुअल इंटिमेसी के बॉन्ड को मज़बूत करना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। यहां बताई गयी बातों को अपने रिलेशनशिप के दौरान ज़ेहन में रखें। आप इंटिमेसी में पार्टनर के साथ जितना जुड़ाव महसूस करेंगे, आप इमोशनल तौर पर भी उनसे उतने करीब हो पाएंगे।

1. अपने रिलेशनशिप में पहले दोस्ती के रिश्ते को करें मज़बूत
सेक्स एक शारीरिक क्रिया है लेकिन आपके पार्टनर को तब और भी ज़्यादा मज़ा आएगा जब वो आपके साथ रहने पर कम्फर्टेबल महसूस करेंगे। आप उन्हें सहजता का ऐसा एहसास दिला सकते हैं और इसके लिए आपको सबसे पहले उनके साथ दोस्ती की मज़बूत बुनियाद रखनी होगी। आप एक दूसरे के साथ जितना ज़्यादा कम्फर्टेबल महसूस करेंगे, आप उतना ज़्यादा इंटिमेट हो पाएंगे।

2. आप खुद भी अपनी बॉडी को जानने की कोशिश करें
आपको एहसास नहीं होता है लेकिन आपके जीवन के कई ऐसे पहलू हैं जो आपकी सेक्सुअल परफॉरमेंस और साथ ही सेक्सुअल एनर्जी को प्रभावित करते हैं। हो सकता है आप काम को लेकर बहुत ज़्यादा स्ट्रेस में हों। हो सकता है आप इस दौरान जीवन में काफी दुखी रह रहे हों। हो सकता है आप किसी शारीरिक परेशानी या फिर किसी बीमारी का सामना कर रहे हों। आपको अपनी लाइफ में चल रही इन परेशानियों की तरफ ध्यान देना है ताकि आप अपनी सेक्सुअल इंटिमेसी को बेहतर कर सकें।

3. अपने पार्टनर से अपनी सेक्सुअल ज़रूरतों, सीमाओं और उम्मीद के बारे में चर्चा करें
जब शारीरिक रिश्ते की बात आती है तब आपकी खुद की निजी उम्मीदें और ज़रूरतें होती हैं। आपको खुद की सीमाओं के बारे में भी पता होता है जिन्हें करने में आप सक्षम नहीं हैं। अपनी सेक्सुअल लाइफ को मज़बूत बनाने के लिए ये ज़रूरी है कि आप अपने पार्टनर से भी इन चीज़ों पर चर्चा करें।

4. रोमांच में नयी खोज और एडवेंचर के लिए रहे तैयार
कभी भी कुछ नया करने से घबराएं नहीं। हर बार अपने कम्फर्ट ज़ोन में रहना आपको सबसे अच्छा ऑप्शन लगता होगा। लेकिन आपके रिलेशनशिप और सेक्स लाइफ के लिए ज़रूरी है कि आप नयी तकनीक और नए पैटर्न ट्राई करने के लिए तैयार रहें और अपने पार्टनर का साथ दें।

5. मतलबी ना बनें, एक दूसरे के बारे में सोचें
इंटिमेसी की सबसे महत्वपूर्ण बात है कि ये सिर्फ आपके लिए नहीं होता है। दरअसल, आपको अपने रिलेशनशिप में इंटिमेसी के चरण में पहुंचने के दौरान खुद के बारे में सोचना ही नहीं चाहिए। आपको हमेशा अपने पार्टनर पर फोकस करना चाहिए। याद रखिए, ये प्रयास आपको एक दूसरे के करीब लाएगा। आप अगर सिर्फ अपने बारे में सोचेंगे तो कभी अपने पार्टनर के नज़दीक नहीं पहुंच पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications