Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
रिश्ते को लेकर असुरक्षित रहने वाले कपल्स सोशल मीडिया पर करते हैं ये काम
सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। आज कल हर किसी व्यक्ति का प्रोफाइल सोशल मीडिया पर मिल जाएगा। इस प्लेटफॉर्म के जरिये लोग अपनी हर गतिविधि की अपडेट करके अपने फ्रेंड सर्कल के साथ शेयर करते हैं। ये लोग ख़ुशी का लम्हा हो या कोई दुःख, सीधे सोशल मीडिया का अपना अकॉउंट लॉग-इन करते हैं। ऐसा करने वाले लोगों, खासतौर से कपल्स को लेकर रिलेशनशिप के जानकारों ने निष्कर्ष निकाला है।
डॉक्टर निक्की गोल्डस्टेइन की मानें तो सोशल मीडिया पर हर बात पर अपनी और अपने पार्टनर की सेल्फी पोस्ट करने वाले कपल्स के रिलेशनशिप में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा होता है जैसा उनके फोटो में दिखाई देता है। ऐसे कपल्स का रिलेशनशिप दूसरे लोगों की तरह सामान्य नहीं होता है।

आपने देखा होगा कि कुछ कपल्स ऐसे होते हैं जो अपने रिलेशनशिप का दिखावा सोशल मीडिया पर नहीं करते हैं। वो हर बात पर साथ में सेल्फी लेकर फेसबुक या इंस्टाग्राम में पोस्ट करना सही नहीं समझते हैं। उनके लिए उस पल को जीना और उस लम्हे की याद में उस तस्वीर को अपने पास रखना ज्यादा महत्वपूर्ण मानते हैं।
निक्की गोल्डस्टेइन कहती हैं कि जिन कपल्स में अपने रिलेशनशिप को लेकर असुरक्षा की भावना रहती है वो सोशल मीडिया पर ज्यादा दिखावा करते हैं। वो ज्यादा से ज्यादा तस्वीरें और सेल्फी पोस्ट करके अपने रिश्ते को मान्यता दिलवाने की कोशिश करते हैं। वो चाहते हैं कि समाज उनके रिश्ते को स्वीकार करे। निक्की, जो एक रिलेशनशिप एक्सपर्ट हैं, उन्होंने ये सारी बातें एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत के दौरान कही।
इन्होंने ये भी बताया कि साथ में बिताए अपने हर एक पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के पीछे उन लोगों की ये मानसिकता भी हो सकती है कि ये दिखाने की कोशिश करें कि इनके बीच सभी चीजें बहुत अच्छी और मधुरता से आगे बढ़ रही हैं। मगर अंदर से वो खुद अपने रिश्ते को लेकर किसी डर या असुरक्षा की भावना से ग्रसित हों। इसका नतीजा कई बार ब्रेकअप के रूप में सामने आता है।
इससे ये निष्कर्ष भी निकलता है कि सोशल मीडिया में दिखाई गयी तस्वीरें सच नहीं होती हैं। साथ ही जो कपल सोशल मीडिया में ऐसा नहीं करते हैं उनके खुश रहने की संभावना बढ़ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
