Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
स्टडी: प्यार या रोमांस के लिए नहीं, इस चीज के लिए डेट पर जाती हैं महिलाएं
बदलते समय के साथ रिलेशनशिप की परिभाषा भी बदल गयी है और अब तो इसका दायरा भी बहुत छोटा होता जा रहा है। वजह चाहे जो भी हो लेकिन इस दौर में रिश्ते लंबा सफर तय नहीं कर पाते हैं और अलग होने की दहलीज पर भी पहुंच जाते हैं। रिलेशनशिप से जुड़ी हाल ही में आई एक स्टडी तो और भी चौंका देने वाली है।

सामने आई स्टडी में ये बताया गया है कि कई ऐसी लड़कियां हैं जो रिलेशनशिप में प्यार निभाने नहीं बल्कि फ्री का खाना खाने के लिए आती हैं। इसे 'फूडी कॉल' नाम दिया गया है। स्टडी के मुताबिक ये लड़कियां किसी पुरुष को इसलिए डेट करती हैं ताकि मुफ्त में बेहतरीन खाने का आनंद ले सकें।

जानें शोध के बारे में
इस स्टडी के मुताबिक एक ऑनलाइन अध्ययन में 23 से 33 फीसदी युवतियों ने इस बात को स्वीकारा है कि वो 'फूडी कॉल' में लगी हैं। इस शोध में कैलिफोर्निया स्थित अजुसा पैसिफिक यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया-मेरेड के शोधकर्ता जुड़े हुए थे और उन्होंने पाया कि जिन लड़कियों ने व्यक्तित्व लक्षणों (साइकोपैथी, मैकियावेलिज्म, नार्सिसिज्म) के 'डार्क ट्रायड' पर उच्च स्कोर किया, वे एक 'फूडी कॉल' की सूची में शामिल हैं।
ब्रायन कॉलिसन, एजुसा पैसिफिक यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं और उन्होंने एक लेख सोशल साइकोलॉजिकल एंड पर्सनैलिटी साइंस नामक पत्रिका लिखी है। इसमें उन्होंने बताया है कि 'कई डार्क लक्षणों को रोमांटिक संबंधों में भ्रामक और शोषणकारी व्यवहार से जोड़ा गया है जिनमें वन नाइट स्टैंड, झूठे शारीरिक संबंध सुख का अनुभव कराना या अनचाही यौन तस्वीरें भेजना शामिल है।'

शोध में कितनी महिलाओं को किया गया शामिल?
इस स्टडी के पहले अध्ययन में कुल 820 लड़कियों को शामिल किया गया और उसके बाद ही रिलेशनशिप में उभर रही ऐसी स्थिति का पता लग पाया।
दूसरे अध्ययन में 357 विषमलैंगिक महिलाओं को शामिल किया और उनसे प्रश्नों के समान सेट का विश्लेषण किया गया। इसके नतीजे में पाया गया कि इनमें से 33 प्रतिशत ने ‘फूडी कॉल' की बात स्वीकार की।

कैसे पता चला कि वो हैं 'फूडी कॉल'?
इस शोध में शामिल जानकारों ने इस स्टडी में शामिल लड़कियों से उनके पर्सनल लक्षणों, लिंग भूमिकाओं के बारे में विश्वास जैसे सवाल पूछे। उनके द्वारा दिए गए जवाबों को आधार बनाकर ये बताया गया कि वो लड़की फूडी कॉल है या नहीं। इस स्टडी में शामिल लड़कियों में से 23 प्रतिशत प्रतिभागियों ने इस बात को खुद स्वीकार किया की वो फूड कॉल है।



Click it and Unblock the Notifications
