Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Relationship Tips: रिलेशनशिप में स्पार्क बनाए रखने के लिए ये साइकोलॉजिकल टिप्स अपनाएं
किसी भी रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए जो सबसे जरूरी है प्यार और विश्वास। अगर प्यार और विश्वास नहीं है कोई भी रिश्ता जीवन के रास्ते में आगे बढ़ ही नहीं सकता, भले ही आप अपने पार्टनर को सोने का निवाला खिलाएं लेकिन प्यार नहीं है तो इसका कोई मतलब नहीं रह जाता। सेम इसी तरह से विश्वास भी है, अगर आप अपने पार्टनर पर विश्वास नहीं करते, लेकिन उसे आप आलिशान महल में रखते हैं तो ऐसे घर का उसको कोई मोह नहीं रह जाएगा, साथ ही आप दोनों का रिश्ता कुछ दिनों का मेहमान बन जाएगा। यहां पर हम आपको कुछ साइकोलॉजिकल रिलेशनशिप टिप्स दें रहे हैं, जिनको अपना कर आप अपने रिश्ते में गहराई लाने के साथ मजबूती भी लाएंगे। आपका प्यार बढ़ेगा और एक दूसरे के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। रिश्तों में दूरियां कम करने के लिए इन साइकोलॉजिकल टिप्स को आप बड़े आराम से अपनी लाइफ-रिलेशनशिप में अपना सकते हैं-

एक दूसरे को प्रायोरिटी दें
एक कपल के रूप में अपने रिश्ते में मजबूती बनाए रखना काफी जरूरी हो जाता है। लेकिन जब आपके बच्चे हो जाते हैं तब आप दोनों की प्रायोरिटीज भी बदल जाती है। अब आपका दोनों का सारा ध्यान बच्चे की परवरिश पर हो जाता है। ऐसे में आप दोनों अपने लिए वक्त नहीं निकाल पाते। आपकी पार्टनर बच्चे की केयर में बिजी रहती है, उसका ध्यान आपकी तरफ नहीं रहता तो ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप उसका साथ दें। बच्चे की केयर आप भी करें। ऐसे में आप दोनों बच्चे की देखभाल करने के साथ वक्त बिता सकते हैं। साथ ही वक्त निकाल कर रोमांटिक और सेक्सी मूड में आ सकते हैं। जिसकी आप दोनों को सख्त जरूरत है।

रिलेशनशिप में कम्युनिकेशन जरूरी
हर रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कम्युनिकेशन बहुत मायने रखता है। और ये पति-पत्नी के रिश्तें में और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। जब आप रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर को इस बात का अहसास कराना जरूरी है कि वो आपके लिए कितना अहम है, और ये तब तक नहीं पता चल पाएगा जब तक आप दोनों के बीच कम्युनिकेशन सही से नहीं होगा। आप अपने पार्टनर के बारें में जो सोंचते हैं, महसूस करते हैं उसे बताना बहुत जरूरी है। इससे एक दूसरे को समझना और आसान हो जाता है।

रोमांस और सेक्स का स्पार्क जरूरी
पति और पत्नी के बीच अगर रोमांस कम होने लगता है तो भी ये रिश्ते की कमजोरी दिखाने लगता है। इसलिए अपने रिश्ते में रोमांस का स्पार्क बनाएं रखें। अगर बच्चे भी है तो दोनों के लिए अकेले बाहर जाने का प्लान करना जरूरी है, या अगर बाहर नहीं जा पा रहे तो बच्चों को अगर वो इतने बड़े हो गये हैं कि उनको ग्रेंड-पेरेंट्स के घर या किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर भेजा जा सकता है तो कुछ घंटों के लिए भेज दें, और अपने और अपने पार्टनर के लिए रोमांटिक हो जाएं। सेक्स करना ना छोड़े, इससे दोनों में जिंगारी भड़कती रहती है, जो आपके रिश्ते के लिए जरूरी है। आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिससे आपका मूड तो फ्रेश होगा ही साथ ही अपनी जवानी भी खिलती रहेगी।

एक दूसरे की खयाल रखना-
रिलेशनशिप में चाहे वो गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड हो या पति-पत्नी का, एक दूसरे की केयर करना जरूरी है। जब दोनों एक दूसरे का खयाल रखते हैं तो रिश्ता और गहरा हो जाता है। जो बात आप मुंह से नहीं कह पाते आंखें बयां करने लगती हैं। रिलेशनशिप की मजबूती के लिए एक दूसरे की केयर महत्वपूर्ण है।

एक दूसरे की बातों को सुनना-
अगर आप अपने पार्टनर की बातों को इग्नोर करते हैं। उसके साथ बैठकर भी उसकी बातें नहीं सुनतें, अगर सुनते भी है तो किसी काम में बिजी होकर जल्दी जल्दी बात कहने को कहते हैं। इस तरह से पार्टनर की बात ना सुनना भी आपके रिश्ते को कमजोर करता है। आपके पार्टनर को यही लगने लगता है कि आप उसकी बात नहीं सुनते, इसलिए वो आपको अपनी प्रॉबलम बताना भी छोड़ देते हैं। किसी तकलीफ में भी होंगे तब भी शेयर करने से बचेंगे। इसलिए ये सबसे जरूरी है, एक दूसरे को सुनना।



Click it and Unblock the Notifications
