Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
लंबे बालों वाली किसी भी लड़की को नहीं करनी चाहिये ये गल्तियां
आज कल लड़कियों में बाल लंबे करने का क्रेज काफी बढ़ गया है। ऐसे में लड़कियां अपने बालों को लंबा तो कर लेती हैं लेकिन उनकी देखभाल करने में कमी कर देती हैं।
जिन लड़कियों के बाल लंबे होते हैं, उन्हें रोज नई नई परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे, बालों का टूटना और उलझना। हम उन लड़कियों के धैर्य को सराहते हैं, जो लाख परेशानियां झेल कर भी अपने बालों को लंबा रखना चाहती हैं।
आइये जानते हैं कि अगर आपके बाल लंबे हैं तो आपको कौन कौन सी गल्तियां करने से बचना चाहिये।

गलती: सूखे बालों को सुल्झाना
अगर आपके बाल लंबे हैं तो वे बे मतलब उलझ जाते होंगे, तो ऐसे में जब वो गीले हों, तभी उनको सुलझा लें। जब भी बालों में शैंपू कर के कंडीशनर लगाएं, तब मोटे दांतों वाले कंघे से बालों को सुलझाएं, जिससे बाल सूखने के बाद वे उलझेंगे नहीं ।

गलती: ड्राय शैंपू की जगह हेयर स्प्रे का प्रयोग
बालों को धोने के तुरंत बाद भी आप ड्राय शैंपू का पय्रोग कर सकती हैं। हेयर स्प्रे रूखा और चिपचिपा हो सकता है। इसके अलावा अगर इसे ठीक से प्रयोग ना किया गया तो यह बालों को नुकसान भी पहुंचा सकता है। वहीं ड्राय शैंपू को बालों पर बिल्कुल थोड़ा सा ही प्रयोग करना पड़ता है। इससे बाल घने दिखते हैं।

गलती: रेगुलर पोनी टेल बांधना
आपको अपने बालों को सांस लेने के लिये खुले छोड़ देने चाहिये। जब आप वर्कआउट करने के लिये अपने बालों को हाई पोनी टेल में बांधती हैं तो, नीचे लटकते हुए बाल, जड़ों पर भार डालते हैं। ऊंची पोनी टेल बांधने के बजाए आपको बॉबी पिन्स के प्रयोग से ढीली चोटी बांधनी चाहिये।

गलती: सोते वक्त बालों को खुला छोड़ देना
सोने से पहले अगर आप बालों को खुला छोड़ती हैं तो, आप सबसे बड़ी गलती करती हैं। बालों को एक ढीली चोटी में बांध कर सोना चाहिये जिससे वे सुबह उलझे न रहें। साथ ही कोशिश करें कि आपके तकिये का कवर सिल्क का हो, जिससे बाल उलझे नहीं।

गलती: बालों में तेल ना लगाना
बालों में अगर तेल नहीं लगाएंगी तो उनकी जड़ें कमजोर हो जाएंगी। इसलिये बालों को शैंपू करने से पहले उनमें तेल जरुर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
