Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
घर पर कैसे करें हेयर स्पा, जानें आसान तरीके
एक बार तो आपने जरूर सोंचा होगा कि घर पर हेयर स्पा भला कैसे मुमकिन है। लेकिन हमारी मानिये तो घर पर हेयर स्पा लेना काफी आसान काम है।
चिंता ना करें, हम आपके साथ हैं और आपको स्टेप बाई स्टेप बताते रहेंगे कि कब क्या करना है। अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो आप घर पर ही हेयर स्पा लें और बालों को स्वस्थ और सुंदर लुक दें।

हेयर स्पा लेने के फायदे?
हेयर स्पा नियमित रूप से लेने से बालों की रिपेयरिंग होती है, वे साफ, स्वस्थ और सुंदर बनते हैं। इसको करने के लिये 5-6 स्टेप्स होते हैं।

हेयर स्पा के पहले स्टेप में हेयर मसाजिंग होती है। बालों में मसाज करने के लिये आप अपने मन अनुसार तेल का चयन कर सकती हैं। अगर आपके बाल साधारण किसम के हैं तो आपके लिये नारियल, बादाम या फिर जैतून का तेल अच्छा होगा। अगर बाल रूखे या ऑइली हैं तो आप बादाम तेल का प्रयेाग कर सकती हैं।

बालों की मसाज कैसे करें: सबसे पहले तेल गरम करें, फिर उससे बालों की जड़ों की 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। इससे सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इस स्टेप के बाद आप दूसरा स्टेप कर सकती हैं।

हेयर स्टीमिंग
बालों को दो तरह से स्टीम दिया जा सकता है। एक तो आप बाजार से ऐसा स्टीमर खरीदें जो खास बालों को स्टीम देने के लिये ही बना हो। इसमें आपको बस स्टीम बनानी है तो फिर बालों को 10-12 मिनट तक स्टीम देना है। ध्यान रखें कि बालों में अच्छी तरह से तेल लगा होना चाहिये।
बालों को दूसरी विधि से स्टीम देने का तरीका:
यह एक आसान तरीका है जिसमें आपके बिल्कुल भी पैसे नहीं खर्च होंगे। सबसे पहले पानी उबालें, उसमें तौलिया डुबोएं और निचोड़ें। फिर तौलिये को बालों में लपेटें और 15 मिनट ऐसे ही रहने दें। इससे बालों में लगा हुआ तेल आराम से सिर के अंदर चला जाएगा।

बालों की धुलाई :
बालों को स्टीम देने के बाद उन्हें अच्छी तरह से साफ करना है। बालों को शैंपू से धो कर उसमें कंडीशनर लगाएं।

बालों में लगाइये हेयर मास्क:
बालों में हेयर मास्क लगाना काफी जरुरी है। आपको दुकानों में कई तरह के हेयर मास्क मिल जाएंगे। अगर आप घर पर ही हेयर मास्क बनाना चाहती हैं तो अंडे या फिर केले सबसे बेहतरीन ऑपशन होंगे।

डबल क्लीनिंग
हेयर मास्क लगाने के बाद बालों को दुबारा शैंपू से धोना ना भूलें। इस दौरान शैंपू थोड़ा कम ही लगाएं। लीजिये हो गया आपका हेयर स्पा।



Click it and Unblock the Notifications
