Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
लहसुन करे आपके बालों के झड़ने की समस्या का समाधान
आजकल बालों के झड़ने की समस्या से काफी लोग जूझ रहे हैं. बालों के विशेषज्ञ यह कहते हैं कि करीबन 100 बालों का रोज़ झरना ठीक है. हालांकि, समस्या तब आती है जब आपके बाल उस अनुपात में नहीं उगते जिससे झड़ते हैं. तब आप गंजे भी हो सकते हैं. बाज़ार में कई शैम्पू, सीरम और तेल मौजूद हैं जो कुछ ही दिनों में बालों की वृद्धि की गारंटी देते हैं.
प्रचार आपको कई बार गुमराह कर देते हैं और आप लगातार अपने उत्पाद बदलते हैं ताकि सही परिणाम मिले पर आपको किसिस से भी इतने अच्छे परिणाम नहीं मिलते। तो क्यों न आप कुछ घरेलु उपचार करें?
बालों को झड़ने से रोकने के लिए लहसुन का इस्तमाल आसान उपचार है और इसके लिए आपको ज़्यादा खर्च करने की ज़रुरत भी नहीं है. इसके साथ साथ बालों की समस्या से उबरने के लिए लहसुन का इस्तमाल कारगर हो सकता है. प्राचीन काल से लहसुन का इस्तमाल बालों के उपचार के लिए किया जाता आ रहा है.
घर पर लहसुन से बालों के झड़ने को रोकने के कई तरीके हैं. लहसुन बालों के झड़ने को तो रोकता ही है साथ ही साथ बालों के उगने में भी मदद करता है. लहसुन में सल्फर की मात्रा अधिक होती है जो बालों को बढ़ाने वाले केरेटिन को बनाने में मदद करता है.
इसलिए यहाँ पर लहसुन के कुछ और फायदे बताये गए हैं जिससे बाल झड़ने से भी रुकते हैं और बाल सुन्दर और स्वस्थ भी बनते हैं. और जानने के लिए आगे पढ़ें।

1. पोषण प्रदान करता है:
डीएचटी और असंतुलित खाने की वजह से आपके बाल और सर की खाल कुपोषण से गुज़र सकते हैं। लहसुन में वह पोषण होता है जो इस कमी को पूरी करता है और आपके बालों के रोम क्षिद्र को पोषण देता है।

2. संक्रमण को ठीक करता है:
सर की खाल पर किसी भी तरह का संक्रमण बालों के झड़ने का प्रमुख कारण है। लहसुन में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो किसी भी तरह के कीटाणु, फफूंदी या खमीर से हुए संक्रमण से निजात दिलाता है। लहसुन परजीवी के असर को भी हटाता है।

3. बालों के जड़ को मजबूत करता है:
जब बात बालों की जड़ों को मजबूत करने की आती है तो लहसुन बालों को झड़ने को रोकने के साथ साथ काफी कारगर सिद्ध होता है। इसमें सल्फर ज़्यादा मात्रा में होती है जो असमय बालों के टूटने को रोकता है और बालों के रोम क्षिद्र को अधिक मजबूत बनाता है।

4. सर की खाल को साफ रखता है:
सर के खाल के गंदे होने से भी बाल झड़ते हैं। सिर्फ शैम्पू करना काफी नहीं होता। लहसुन से सर से सारे कीटाणु और धूल का सफाया हो जाता है। अगर आपके सर में खुजली हो रही हो तो लहसुन एक असरदार उपाय हो सकता है।

5. शैम्पू में लहसुन इस्तमाल करें:
आपको पता है लहसुन आपके बालों को झड़ने से कैसे रोक सकता है? आपको पता होना चाहिए कि इसका इस्तमाल कैसे होगा। लहसुन का रस निकाल कर इसे अपने शैम्पू में मिला लें। आप लहसुन के रस में शहद और अदरक मिला कर सीरम भी बना सकते हैं ताकि लहसुन का गंध चला जाए।

6. लहसुन के तेल का इस्तमाल करें:
यहाँ आपको लहसुन की कली में से रस निकालना होगा। अब इसे नारियल तेल में मिलाएं और इसे थोड़ा गर्म करें। इसे चलायें और थोड़ा ठंडा होने दें।
अब अपने सर पर मसाज करें और एक घंटे तक रहने दें. इस मिश्रण को रात भर लगा कर रखने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।

7. सिर्फ रगड़ें:
आप इस तरीके को अपना सकते हैं अगर आप ज़्यादा कुछ नहीं करना चाहते। लहसुन को थोड़ा कूच लें और सोने से पहले इसे उन जगहों पर लगाएं जहां से बाल झड़ रहे हों. इसके बाद ऑलिव आयल से मसाज करें और बालों को शावर कैप से ढक लें. अगले दिन अच्छे से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
