Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
सफेद बालों के साथ ना करें ऐसा नहीं तो पड़ेगा पछताना
जब सबसे पहले हमारे सफ़ेद बाल आते हैं तो हमारा सबसे पहला कदम क्या होता है, शायद नहीं पता। क्या इन्हें तोड़ें या नहीं? क्या ये डाई से छुप जाएँगे? क्या प्राकृतिक डाई ठीक रहेगी या सिंथेटिक? कई प्रश्न दिमाग में होते हैं जिनका कोई जवाब नहीं होता!
कई चीजें है जो आपको करनी चाहिए और कई चीजें नहीं। इस आर्टिकल में, हम आपको ऐसी ही चीज बताएँगे जो आपको नहीं करनी चाहिए! आप क्या सोचते हैं की ढक्कन खोला और डाई लगाई और बाल छिप गए। लेकिन ऐसा नहीं है।
सफ़ेद बाद घने और मोटे होते हैं, इससे इनको छिपाना मुश्किल हो जाता है, सफ़ेद बाल किससे पैदा होते हैं? जब नए बाल बढ़ते हैं तो पिग्मेंट पैदा करने वाली कोशिकाएं मेलानोंसाइट्स बालों को रंग प्रदान करती हैं। समय के साथ, शरीर में मेलेनिन बनना कम हो जाता है, जिससे सफ़ेद बाल पैदा होते हैं।
हालांकि शरीर में पिग्मेंट का लेवल आनुवांशिक कारकों पर निर्भर करता है, लेकिन कई बाहरी तत्व जैसे कि हार्मोन्स का असंतुलन, तनाव, असंतुलित आहार आदि कई कारण हैं जो इसके लेवल को प्रभावित करते हैं। इसलिए, आइये देखते हैं कि ऐसी चीजें जो आपको सफ़ेद बालों से नहीं करनी चाहिए।

बालों को नहीं तोड़ें
बालों को उखाड़ने से ज्यादा बाल सफ़ेद नहीं होते। फिर भी, सफ़ेद बालों की बनावट प्राकृतिक पिग्मेंटिड बालों के बजाय ज्यादा कठोर होती है। और जब आप इन्हें उखाड़ते हैं तो इसकी जगह सफ़ेद बाल ही उगता है जैसा की पहले था। इसलिए अच्छा है इन्हें उखाड़े नहीं। ग्रे बालों को छुपाने के लिये लगाएं ये हेयर पैक, होगा जरुर फायदा

सफ़ेद बालों को नज़रअंदाज ना करें
अपने सफ़ेद बालों को नज़रअंदाज ना करें। आपके सिर पर पिग्मेंटिड हेयर्स आनुवांशिक संरचना पर निर्भर करता है। कई बार, यह ज़िंक और आयरन की कमी जैसा ही होता है। इसलिए, इससे पहले कि पूरी खोपड़ी सफ़ेद हो जाये, इसके कारण का पता लगाएँ और समय पर समाधान करें। पुरुषों में गंजापन रोकने के प्राकृतिक उपाय

धूम्रपान ना करें
धूम्रपान से शरीर पर उम्र का असर तेजी से होता है। इससे ना केवल मेलेनिन का स्तर कम होता है, बल्कि बाल जड़ों से भी कमजोर होते हैं, शेडिंग खराब होती है, और आप गंजे भी हो सकते हैं। इसलिए अगर अपने बाल प्यारे हैं तो धूम्रपान ना करें। आयुर्वेद की मदद से सफेद बालों को ऐसे कीजिये काला

बालों को रोजाना ना धोएँ
बालों को रोजाना धोने से बालों का प्राकृतिक ऑयल निकलता है, इससे बाल कमजोर होते हैं और झड़ने लगते हैं। और इससे सफ़ेद बालों पर कोई फर्क नहीं पड़ता। इसलिए, बरसों पुराने तरीके ना अपनाएं और बालों को रोजाना धोने के बजाय सप्ताह में 2 से 3 बार धोएँ। बिना शैंपू के बालों को धोने के लिये अपनाएं ये 5 हर्बल सामग्रियां

आमोनिया डाई इस्तेमाल ना करें
आमोनिया मिश्रित डाई बालों में ना लगाएँ। इससे आपको थोड़े समय तो आराम मिल जाएगा, लेकिन आगे जाकर बालों के रोम कमजोर हो जाएँगे और बाल झड़ना शुरू हो जाएँगे। इसलिए इसके बजाय ओर्गेनिक डाई काम में लें।

समय पर कटिंग लेना ना छोड़ें
जब आपके सफ़ेद बाल हों तो यह जरूरी है कि आप इनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें और इन्हें चिकने रखें। इससे आपके सफ़ेद बाल कम चमकेंगे। इसलिए, 6 से 8 सप्ताह में बाल छोटे करते रहें।

एक ही शैम्पू काम में ना लें
एक ही शैम्पू ज्यादा समय तक काम में ना लें। बालों का रंग और बनावट में बदलाव यह दर्शाता है कि आपको बदलाव की ज़रूरत है, इसलिए, ऐसा प्रॉडक्ट इस्तेमाल करें जो सफ़ेद बालों के हिसाब से बना हो।

नींबू से धोएँ
कई बार घरेलू नुस्खें अच्छे कारगर साबित होते हैं। जैसे 2 कप गरम पानी में एक चौथाई कप नींबू का रस डालें। शैम्पू करने के बाद अपने बालों को इससे धोएँ। साइट्रिक एसिड सफ़ेद बालों में वापस रंग लता है।

प्रोटीन से समझौता ना करें
जो आप खाते हैं उसका आपके बालों और त्वचा पर असर होता है। विटामिन बी आपके बालों को लंबी उम्र देने में लाभकारी है। इसलिए पतला मांस, अंडे, कुरकुरी सब्जियाँ खाएं जिससे कि बाल काले, घने और चमकदार बनें।

एल्कोहल मिश्रित उत्पादों का इस्तेमाल ना करें
सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने का यह भी एक तरीका है। सफ़ेद बाल मोटे और कठोर होते हैं, और एल्कोहल उत्पाद इन्हें ज्यादा घुँघराले और सूखे बनाते हैं। इसलिए ऐसे प्रोडक्टस का इस्तेमाल कर बालों को भारी ना बनाएँ। इन्हें हल्के रहने दे, और खुलकर सांस लेने दें।

कलर करने से पहले रिसर्च करें
यदि आपने बालों के कलर करने के बारे में सोचा है तो थोड़ा समय देकर रिसर्च करें। आपका निर्णय 3 मुख्य बातों पर आधारित होना चाहिए, कौन-कौनसे कलर विकल्प उपलब्ध हैं, किस तरह की देखभाल की आवश्यकता है, और कलर कब तक रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications