Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
हनीमून के लिये ब्राइड के मेकअप किट में जरूर होने चाहिये ये आइटम
आज हमने यहां मेकअप से जुड़ी कुछ ऐसी लिस्ट तैयार कि है जो आपके हनीमून जैसे लाइफटाइम मोमेंट को और खास बना देंगी।
शादी और शादी कि रस्मों से जुड़ी हर फिलिंग्स स्पेशल होती है। ठीक इसी तरह लास्ट बट नॉट लिस्ट 'हनीमून' भी हर न्यूली मैरिड कपल का मेमोरेबल ट्रिप होता है। जहां उन्हें मौका मिलता है एक दूसरे के और करीब से जानने का।
ऐसे में इस ट्रिप के लिए खास जगह चुनने और वहां कि स्पेशल प्लानिंग के साथ-साथ जरूरी होता है आपका परफेक्ट लुक।
जो पार्टनर के साथ नजदीकियों को बढ़ाने में अहम रोल निभाता है। इसलिए तो कहा जाता है कि शादी कि शॉपिंग हनीमून कि शॉपिंग के बिना अधुरी है।
साथ ही हनीमून जैसे यादागर ट्रिप के लिए आप जहां डिफरेंट ड्रेसेज पर जोर देती है वहीं अपने मेकअप किट को इग्नोर न करें। क्योंकि इसके बिना अपका परफेक्ट रोमांटिक लुक अधुरा ही रह जाएगा।
इसलिए आज हमने यहां मेकअप से जुड़ी कुछ ऐसी लिस्ट तैयार कि है जो आपके हनीमून जैसे लाइफटाइम मोमेंट को और खास बना देंगी।

परफ्यूम
जिस तरह किसी भी खास पल को और ज्यादा यादगार बनाने के लिए खुशबु और अरोमा खास इफेक्ट देते है। ठीक उसी तरह इस रोमांटिक ट्रिप पर, एक दूसरे को मोहित करने में सबसे बड़ी भूमिका में होती है आपके परफ्यूम्स की। इसलिए हनीमून के लिए पसंदीदा परफ्युम्स पैक करना नहीं भूलें। जहां तक हो सके तो एक छोटा पैक अपने पर्स में रखें ताकि जरूरत पड़ने पर आप तुरंत इस्तेमाल कर सके। आप चाहे तो हर दिन के लिए अलग-अलग परफ्युम्स भी ट्राय कर सकती है।

लोशन और मॉइश्चराइजर
हर ट्रिप कि तरह इस खास ट्रिप पर भी स्किन को इग्नोर न करें। क्योंकि अगर त्वचा रफ होगी तो आप कॉन्फिडेंट महसूस नहीं करेंगी। इसलिए कोशिश करें कि कुछ हैंडी लोशन्स और क्रीम्स पर्स में ही रखें।

सनस्क्रीन और सनब्लॉक क्रीम
समान पैक करते समय ध्यान रखें कि आप घुमने फिरने जा रहें है। इसलिए कुछ जगहों पर सन के डायरेक्ट कॉन्टेक्ट में भी आ सकते है। इसलिए प्री ब्राइडल सिंटिग्स के दौरान दमकाई स्किन और ग्लो को सूरज से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें।

लिपस्टिक
ट्रिप के दौरान हर नए लुक को आकर्षक और कम्पलीट लुक देते है लिप कलर्स यानी लिपस्टिक। इसलिए जहां तक हो सके ड्रेसेज के साथ मैचिंग लिपस्टिक्स रखना न भूले।

नेल पेंट और रिमूवर
जिस तरह आप ड्रेस के संग लिप कलर्स बदलते है, ठीक उसी तरह नेल पेंट्स का शेड्स भी बदलकर और ट्रेंडी दिख सकती है। ड्रेस और ज्वैलरी के साथ मैचिंग नेल पेंट लगाने के लिए आप रिमूवर रखना न भूलें, क्योंकि इसकी मदद के बिना नेल पेंट बदलना इम्पोसिबल है।

कॉम्पेक्ट
अपने पार्टनर का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए मेकअप बहुत अहम रोल निभाता है। इसलिए हनीमून जैसे ट्रिप पर मेकअप कि बेसिक चीजों को ले जाना न भूलें। जैसे कि कॉम्पेक्ट, ब्रोंजर और इल्युमिनिटेर इत्यादि।

वेट वाइप्स और टिशू
हर ट्रिप कि तरह इस खास ट्रिप पर वेट वाइप्स और टिशूज को याद से रखें। क्योंकि यह सिर्फ मेकअप में नहीं, बल्कि पूरी ट्रेवलिंग के दौरान बहुत से केसज में काम आ सकते है।

फेस क्लेन्ज़र और टोनर
माना कि आप हनीमून पर बहुत बीजी है, लेकिन दिन के आखिर में स्किन का ध्यान रखना भी आप ही कि जिम्मेदारी है। क्योंकि स्किन के मामले में जरा सी भी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। इसलिए कोशिश करें कि रात को स्किन को क्लेन्ज़र, टोनर और मोइश्चराइज करना न भूलें।

काजल
हनीमून जैसे ममोरेबल ट्रिप पर बहुत सी फिलिंग्स आपकी आंखों से जाहिर हो जाती है। इसलिए आंखों को और कैची और एक्ट्रेक्टिव बनाने के लिए काजल और आई लाइनर जरूर रखें। इसके अलावा आप चाहे तो ड्रेस के मुताबिक आई शोडोज भी रख सकती है।

ओरल केयर प्रॉडेक्ट्स
इस स्पेशल ट्रिप पर खुद को एक्ट्रेक्टिव दिखाने के लिए सिर्फ मेकअप जैसी बाहरी चीजों से ही काम नहीं चलेगा। पार्टनर को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आपकों अपनी ओरल हेल्थ पर भी ध्यान देना पड़ेगा। क्योंकि अगर मेकअप अच्छा और मुंह से बदबू आएं तो बना बनाया मूड खराब हो जाएंगा। ऐसी सिचुएशन से बचने के लिए टूथपेस्ट, डेंटल फ्लॉस, टंग स्क्रेपर और माउथवॉश जैसे ओरल केयर प्रॉडेक्ट्स आपकी बहुत मदद कर सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
