Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
पिम्पल होने पर कैसे करें शेव?, शेविंग के वक्त रखें इन बातों का विशेष ख्याल
शेविंग, पुरुषों की ग्रूमिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। ज्यादात्तर पुरुष डेली शेविंग करना पसंद करते है, ये उनकी स्किन केयर रुटीन में से एक होता है। लेकिन कभी-कभी ये स्किन केयर आपके लिए दर्द का सबब बन सकता है अगर आपकी स्किन मुंहासों से भरी हुई है तो। जी हां मुंहासों वाली त्वचा पर शेविंग करना पुरुषों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है। क्योंकि केमिकलयुक्त शेविंग क्रीम और रेजर की तेज धार की वजह से स्किन रिलेटेड समस्याएं और बढ़ सकती है। तो ऐसे में आप क्या कर सकते है? बिना शेविंग के भी आप रह नहीं सकते हैं।

अगर आप भी ऐसी किसी समस्या से गुजर रहे हैं तो हम आपकी इस आर्टिकल से मदद करेंगे कि मुंहासें वाली त्वचा पर शेविंग करते समय किन बातों का खासतौर पर ध्यान रखा जाना चाहिए।
पहले चेहरे की सफाई करें
शेव करने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से शेव कर लें। सबसे पहले एक गर्म टॉवेल लें और चेहरे पर कुछ समय के लिए लगा लें। ये आपके चेहरे को मुलायम बनाने के साथ ही आपके बालों के रोम को खोलता हैं।
इससे आपकी शेविंग आराम से होगी।
शेविंग ऑयल लगाएं
अब शेविंग करने से पहले कोई अच्छा सा शेविंग ऑयल लगाएं। इससे आप आराम से शेव कर सकेंगे। इससे शेविंग करते हुए आपके चेहरे पर आराम से आप रेजर से शेव बना सकेंगे। चेहरा नर्म होने की वजह से रेजर आराम से आपकी स्किन से फिसलकर काम करेगा और बिना कट के आप शेविंग बना सकते हैं।
एल्कोहल फ्री शेविंग ही लें
अगर आपका चेहरा मुंहासों से भरा हुआ है तो अपने लिए बिना खुशबू और एल्कोहल फ्री शेविंग क्रीम ही चुनें। आपको ऐसी क्रीम को अवॉइड करने की जरुरत है जिसमें सेंसेथिक तत्व मौजूद होते हैं। क्योंकि इस वजह से आपकी त्वचा पर जलन हो सकती है। अपने लिए ऐसी शेविंग क्रीम चुनें जिनमें नेचुरल ऑयल की मात्रा ज्यादा हो।
अच्छा रेजर चुनें
अगर आपकी त्वचा ज्यादा संवेदनशील है तो अपने लिए सिंगल ब्लेड वाली रेजर ही चुनें। मल्टीपल ब्लेड वाली रेजर की वजह से मुंहासों पर कट या फूटने की सम्भावना ज्यादा रहती है। शेव करने से पहले और बाद में सुनिश्चित कर लें कि आप रेजर एंटी-बैक्टीरियल लोशन से साफ करें।
हेयर ग्रोथ के हिसाब से
शेविंग करते समय हेयर ग्रोथ को जरुर देख लें, क्योंकि इस वजह से आप आराम से शेविंग कर सकते हैं। शेविंग करते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि कहीं रेजर आपके मुंहासों के आसपास न लगें वरना आपके चेहरे पर जख्म भी हो सकते हैं।
आराम से मुंह को धोएं
जब आप एक बार शेव कर लें, तो अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं। अगर आपको अभी भी कुछ चिपचिपा सा लग रहा है तो अपने चेहरे को सामान्य क्लींजर से धोएं। अब चेहरे पर बहुत हल्का सा मॉइश्चराजर लगाएं या ऑफ्टर शेव लोशन लगाए जो आपके चेहरे को नर्म मनाने के साथ हाइड्रेड बनाएं रखता है। ध्यान रखें कि आपका चेहरे के लिए आप जो भी लोशन यूज में ले रहे हैं वो एल्कोहल फ्री हो और खूश्बू रहित हो।



Click it and Unblock the Notifications
