Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
बेहतरीन त्वचा के लिए एक्सपर्ट द्वारा सुझाए गए 10 तेल
चेहरे के लिए तेल का इस्तमाल आजकल स्किन केयर कम्युनिटी में काफी ट्रेंड कर रहा है। स्किन केयर एक्सपर्ट और ब्यूटी ब्लॉगर की बात मानें तो आपको त्वचा की देखभाल के लिए तेल का उपयोग करना चाहिए।
अगर आप भी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि वह कौन से तेल हैं जो आपको सुन्दर बना सकते हैं तो हमारे पास आपके लिए कुछ सुझाव हैं। आज बोल्डस्काई पर हमने एक्सपर्ट सलाह से कुछ तेल का चयन किया है जो आपको दाग धब्बे रहित त्वचा देगी।

नीचे बताये गए तेल की खासियत है इनका एन्टी इन्फ्लामेट्री और एन्टी बैक्टीरियल होना जिससे त्वचा की समस्याएं दूर होती हैं और वह वापस नहीं होतीं।

इन तेल का चेहरे पर इस्तमाल करने से आपकी त्वचा में निखार आएगा। इससे ना ही झुर्रियां कम होंगी पर आपके चेहरे से कील मुहांसों के दाग भी धूमिल होते दिखेंगे।
नोट: किसी भी तेल का इस्तमाल करने से पहले त्वचा के एक छोटे हिस्से में पहले इसे लगा कर देख लें कि यह आपको रियेक्ट तो नहीं कर रहा।

1. नेरोली तेल:
सबसे पहला एक्सपर्ट द्वारा सुझाया गया तेल है नेरोली तेल जो संतरे के पेड़ से निकलता है और यह अपनी काठ की खुशबू के लिए जाना जाता है। यह आपके चेहरे पर निखार लाता है और त्वचा से कील मुहांसों को दूर रखता है।

2. रोजमेरी तेल:
रोजमेरी के पत्तों से निकलने वाला यह तेल प्राचीन काल से ही इस्तमाल में लाया जाता रहा है और इससे त्वचा सम्बन्धी समस्याएं जैसे एक्जिमा से भी छुटकारा मिलता है। अगर महीने में आप इस तेल को नियमित रूप से इस्तमाल करते हैं तो यह आपकी त्वचा पर काफी अच्छा प्रभाव डालता है।

3. अरगन तेल:
यह कीमती चेहरे का तेल अरगन के पेड़ से निकाला जाता है। त्वचा की गंभीर परेशानियों को भी मिटाने वाला यह तेल अल्टीमेट है। यह आपके चेहरे की वास्तविक सुन्दरता को निखार कर बाहर लाता है और उनपर दाग धब्बे नहीं पड़ने देता।

4. चन्दन तेल:
चन्दन का तेल भी चेहरे पर इस्तमाल के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस तेल से आपकी त्वचा की खराब स्थिति में सुधार आता है। इस तेल के इस्तमाल से आपकी त्वचा में उम्र का असर तो कम दिखेगा ही, साथ ही साथ कील मुहांसे भी ठीक हो जाते हैं।

5. लैवेंडर तेल:
अगला तेल है लैवेंडर का जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे आपको त्वचा कि कई समस्यायों से आराम मिलता है। अपनी त्वचा का उपचार इस तेल से करने से आपकी त्वचा तरोताजा और अलग दिखेगी।

6. नारियल तेल:
आजकल नारियल तेल चेहरे के लिए सबसे लोकप्रिय तेल है। इस तेल से आपके चेहरे को नमी मिलती है और यह आपकी त्वचा में काफी अंतर कर देता है जो अच्छे के लिए होता है।
यह तेल हर प्रकार की त्वचा के लिए सही होता है पर यह रूखी बेजान त्वचा के लिए ज़्यादा असरदार साबित होता है।

7. रोसहिप बीज का तेल:
इस तेल को गुलाब की झाड़ियों से निकाला जाता है। इसमें उम्र को चुनौती देने वाले विटामिन और मिनरल होते हैं जिनसे आपकी युवा दिखने की चाह पूरी हो सकती है। इस तेल को हफ्ते में नियमित रूप से लगायें और आपको अपने चेहरे की उम्र में ज़रूर अंतर दिखेगा और आप कम उम्र के दिखेंगे।

8. ऑलिव आयल:
कई सालों से ऑलिव आयल एक चमत्कारी तेल की तरह चेहरे के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हुआ है। इसके इस्तमाल से आपके चेहरे पर असर साफ दिखता है। वह चेहरे से दाग धब्बे मिटाने की बात हो या फिर चेहरे को जलयोजित रखना हो, इस तेल से आपके त्वचा की सारी मांगें पूरी होती हैं।

9. संतरे का तेल:
संतरे के तेल में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट इसे एक बेजोड़ त्वचा का तेल बनाता है जो आपकी त्वचा पर जादू की तरह काम करता है। त्वचा की संरचना को अच्छा करने के अलावा इस तेल से आपकी त्वचा में मौजूद धूल और अशुद्धता दूर होती है जो ब्लैकहैड और कील मुहांसे जैसी समस्याओं का जड़ है।

10. य्लंग य्लंग तेल:
ताज़े फूलों से निकाले जाने वाले इस तेल की बारी अंतिम में आती है और यह भी एक्सपर्ट द्वारा सुझाया गया है। यह आपके चेहरे की सुन्दरता को निखारता है और चेहरे पर दाग धब्बों से निशान नहीं पड़ने देता।
इस तेल को हफ्ते में नियमित रूप से इस्तमाल करें और त्वचा से जुड़ी साड़ी समस्याओं का हल पाएं।



Click it and Unblock the Notifications
