Latest Updates
-
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं
साफ और चमकती त्वचा के लिए इस्तेमाल करना ना भूलें ये पानी
सादे पानी से चेहरा धुलने से उतना अधिक लाभ नहीं मिलता है जितना कि हम सोचते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर आप अपने चेहरे की त्वचा को लेकर सजग हैं तो आपको दैनिक देखभाल करने की आवश्यकता है।
चेहरे की सही तरीके से धुलाई करना बहुत ही महत्वपूर्ण चरण है इससे अच्छी और नरम त्वचा को प्राप्त किया जा सकता है। जैसाकि हम सभी जानते हैं कि चेहरे को सही तरीके से धुलने से चेहरे पर जमा होने वाली गंदगी व अशुद्धि दूर हो जाती है।
हालांकि, सादे पानी से चेहरा धुलने से उतना अधिक लाभ नहीं मिलता है जितना कि हम सोचते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर आप अपने चेहरे की त्वचा को लेकर सजग हैं तो आपको दैनिक देखभाल करने की आवश्यकता है।
इसके लिए आप अपने चेहरे को इन प्रकार के पानी से धुलें और त्वचा को स्वस्थ बनाएं। चेहरा धुलने के लिए निम्न प्रकार के पानी सही रहते हैं:

1. नारियल पानी:
नारियल पानी में बहुत सारे विटामिन और प्रोटीन होते हैं जिससे त्वचा पर कील या मुहांसे नहीं निकलते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लोमेट्री गुण होते हैं तो त्वचा को चकमदार और स्वस्थ बनाता है। इसे लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है और चेहरा ड्राई भी नहीं होता है।

2. खीरे का पानी:
अगर आपके घर में खीरा है तो उसे कद्दूकस कर लें और उसका रस निकालकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने से चेहरे पर गर्मी की वजह से होने वाली दिक्कतें दूर हो जाएगी और दाने आदि भी नहीं निकलेगे। खीरे का पानी, चेहरे को ध्ूाप के दुष्प्रभावों से बचाता है।

3. पुदीने का पानी:
पुदीने का पानी, आपके चेहरे के लिए सबसे अच्छा होता है। इसके लिए आपको पुदीने की कुछ पत्तियों को मसलकर ठंडे पानी में डालना होगा और उसे कूल होने रख देना होगा। इसके बाद, आप उस पानी से दोपहर में या ऑफिस से आने के बाद अपने चेहरे को वॉश कर लें। इससे आपके चेहरे पर फ्रेशनेस आ जाएगी और कील-मुहांसे आदि भी नहीं होंगे।

4. बर्फ का पानी:
बर्फ के पानी से चेहरे को धुलने पर त्वचा के छिद्र साफ हो जाते हैं और गंदगी भी जमा नहीं होती है। साथ ही त्वचा हमेशा खिली-खिली रहती है। अगर आपको चेहरे पर पिंपल की समस्या है तो आप आइस वॉटर का इस्तेमाल करें।

5. चावल का पानी:
आपने चावल के पानी का इस्तेमाल माढ़ के रूप में होते हुए देखा होगा लेकिन आप नहीं जानते होंगे कि आप इसे चेहरे की सफाई में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

6. नमक का पानी:
कई लोगों को नमक पानी के इस गुण के बारे में नहीं पता होगा कि इसमें एंटी-हीलिंग गुण होता है जिससे चेहरे पर होने वाले दाग दूर हो सकते हैं और दाने आदि नहीं होते हैं। लेकिन अगर आप नमक के पानी को चेहरे पर इस्तेमाल करने वाले हैं तो उससे पहले चेहरे को अच्छे से मॉश्चराइज कर लें ताकि ड्राई सकीन पर नमक का पानी लगने से वो चटके नहीं।

7. गुलाब जल:
गुलाब जल, चेहरे को खिला-खिला रखता है और उसे त्वचा सम्बंधी समस्याओं से भी दूर कर देता है। गुलाब जल को आप मार्केट से या घर पर ही तैयार कर सकते हैं। साथ ही इसे कभी भी कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है और आपको इसे इसतेमाल करने से पहले कोई सावधानी भी नहीं बरतनी होगी।



Click it and Unblock the Notifications
