Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पार्लर के चक्कर छोड़, इन 17 घरेलू उपाय से हटाएं चेहरे पर जमी ब्लैकहेड्स

चेहरा कितना सुंदर क्यूं ना हो लेकिन कील मुंहासों की वजह से चेहरे की पूरी चमक फीकी हो जाती है। ज्यादात्तर लड़कियों को ब्लैक हेड्स से काफी समस्या होती हैं, चेहरे पर दिखाई देने वाली कील या ब्लैक हेड्स किसी को पसंद नहीं होती है।
स्किन पोर्स में गंदगी या तेल भर जाने की वजह से होती है। वैसे तो यह समस्या तैलीय त्वचा वालों को अधिक होती है लेकिन आज की अस्वस्थ और अनियमित दिनचर्या के कारण कोई भी इस परेशानी से घिर सकता है। ब्लैक हेड्स अधिकतर नाक, माथा और ठोड़ी पर होते हैं और देखने में काले धब्बे व छूने पर खुरदरे लगते हैं। मुंहासो और दाग धब्बो को चुटकियों में साफ करे ये 8 फेस मास्क
कई लोग ब्लैक हेड्स को हाथों से दबाकर निकालने की कोशिश करते हैं जिससे चेहरे पर दाग पड़ जाते हैं। इस समस्या से बचने का सबसे अच्छा तरीका है घरेलू उपाय जो आसान तो हैं ही साथ ही जल्दी असर भी दिखाते हैं। आज हम आपको घरेलू और इफेक्टिव टिप्स बता रहे हैं।

1. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में एंटी सेप्टिक गुण होते हैं जो विभिन्न एजेंटों से त्वचा की रक्षा करते हैं जो त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। बेकिंग सोडा ब्लैक हेड्स, मुंहासे और निशानों को कम करने में भी मदद करता है। बेकिंग सोडा और पानी की बराबर मात्रा लें और एक पेस्ट बनाएं। आप इस पेस्ट को अच्छे से त्वचा पर लगाएं 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। अच्छे परिणामों के लिए इसके बाद चेहरे को गर्म पानी से धो लें।

2. नींबू का रस
सबसे पहले नाक पर ब्लैकहेड वाली जगह को नींबू के रस से मसाज कर लें। फिर उसी गीने चेहरे पर नमक लगा कर गोलाई में हल्के हथों से मसाज करें। 10 मिनट के बाद गरम पानी लेकर चेहरा धो लें। चाहिए ग्लोइंग स्किन? सिर्फ कद्दू खाइएं ही नहीं चेहरे पर भी लगाइएं

3. शक्कर
कटोरी में एक चम्मच शक्कर और नमक मिलाएं। इससे हल्के हाथों से 15 मिनट तक नाक पर गोलाई में मसाज करें। जब यह सूख जाए तब गीले कॉटन बॉल से पोछ लें।

4. शहद
एक चम्मच शहद में 2 चम्मच काला नमक मिलाएं। इसे लगाने से ब्लैकहेड के साथ डेड स्किन भी साफ होती है। इसे आप हफ्ते में दो बार ट्राई कर सकते है।

5 . दालचीनी
दालचीनी और शहद दोनों ही त्वचा के लिए बहुत अच्छे प्राकृतिक तत्व माने जाते हैं। दालचीनी एक मसाला है जिसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं और शहद में महान त्वचा लाभ होते हैं। इन दोनों को बराबर मात्रा में ले और एक पेस्ट बनाएं। आप इस पेस्ट को अच्छे से त्वचा पर लगाएं और 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। अब अपने चेहरे को धो लें और एक स्वस्थ त्वचा के लिए हफ्तें में 2-3 बार दोहराएं।

6. ओटमील
ओटमील त्वचा की मृत कोशिकाओं और अत्यधिक तेल को निकालने में मदद करता है। एक चम्मच ओटमील, दो चम्मच टमाटर के रस और एक चम्मच शहद से एक स्क्रब बनाएं। इन्हें एक छोटे बर्तन में अच्छे से मिलाएं और इफेक्टिव एरिया पर लगाएं और दस मिनट तक चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट तक चेहरे पर सूखने दें।

7. मैथी के पत्ते
मैथी के पत्तों को पीसकर इनका लेप करके एक घंटे तक रखे और फिर धो दें। नियमित रुप से ब्लैकहेड्स कम होते जाएंगे।

8. ग्रीन टी
ग्रीन टी या ब्लैक टी ले और भिगोएं थोड़ा सा गरम पानी लें। अब इसमें पीस दे और ब्लैकहेड्स वाली जगहों पर लगाएं। आप चाहें तो इसमें तुलसी और नीम भी मिलाके लगा सकता है।

9. नमक
ब्लैकहेड हटाने के लिये एक छोटा चम्मच नमक और एक चम्मच रोज वॉटर को कटोरी में मिक्स करें। बिना देरी किये हुए इससे अपने नाक या उस जगह पर रगड़ें जहां पर ब्लैकहेड्स हों। गुलाबजल से चेहरे की चमक बढेगी। इस विधि को हफ्ते में एक बार करें।
एक कटोरी में 1 चम्मच शक्कर और 1 चम्मच नमक मिलाएं। इससे हल्के हाथों से नाक पर गोलाई में मसाज करें। 15 मिनट के बाद, जब यह सूख जाए तब गीले कॉटन बॉल से पोछ लें।
1 चम्मच शहद में 2 चम्मच काला नमक मिलाएं। इसे ब्लैकहेड के साथ डेड स्किन भी साफ होती है। इसे हफ्ते में दो बार ट्राई करें।

10. धानियां
धनिया के पत्तों की डंडी को पीसकर पेस्ट बनाएं और इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर ब्लैक हेड्स पर लगाएं, सूखने के बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से ब्लैकहेड्स समाप्त हो जायेंगे।

11. पीसे हुए बादाम
रात भर बादाम को पानी में भीगा लें, इसके बाद सुबह इन बादामों का पीसकर पेस्ट बना ले और चेहरे पर लगा लें। इसके बाद इसे 20 मिनट तक सूखा लें। इसके बाद अब इसें स्क्रब की तरह चेहरे से हटाएं।

12. बेसन
एक कटोरी में एक चम्मच बेसन, दो चम्मच दूध और एक चम्मच नमक मिक्स करें। इस पेस्ट को गाढा बनाएं और नाक के ब्लैकहेड पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे रगड़ कर साफ कर दें। इससे लगाने से ब्लैकहेड्स तो साफ होंगे ही साथ में चेहरा भी ग्लो करेगा।

13. दूध
चेहरे पर ब्लैक हेड्स और काले दाग, धुल मिट्टी जमने के कारण होते हैं। अगर फेस की किसी भी प्रॉब्लम को दूर करना है तो चेहरे से ये गंदगी निकलना बहुत जरुरी है। चेहरे की गंदगी दूर करने के लिए रुई भिगोकर अपने चेहरे पर काले धब्बे पर लगाएं फिर कुछ देर तक इसे रगड़ें, इससे चेहरे पर जमीं धूल और मिट्टी के कण बाहर निकालें।

14 . टूथपेस्ट
टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर के भी आपको ब्लैक हेड्स से छुटकारा मिल सकता है। टूथपेस्ट से ब्लैक हेड्स को ख़तम करने के लिए टूथपेस्ट को अपनी फिंगर पर लेकर उसकी हलकी सी परत अपने फेस पर लगाएं। और 20 से 25 मिनट तक रहने दे, औए 20-25 बाद जब वो सुख जाये तब हलके गुनगुने साफ पानी से अपने चेहरा धो लें. ऐसा करीब 15 से 20 दिन तक हररोज दिन में 1 या 2 बार करने से आपके ब्लैक हेड्स गायब हो जायेंगे।

15. एप्पल साइडर विनेगर
चेहरे की धूल मिट्टी हटाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर चेहरे पर लगाएं।
एक छोटी कटोरी में थोड़ा सा ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर डालें, इसमें एक रुई डालकर ब्लैकहैड्स पर लगाएं और सूखने के बाद इसे गर्म पानी से धो लें।

16. कच्चा आलू
कच्चे आलू का रस ब्लैकहेड्स पर लगाएं और सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें। आलू से त्वचा का रंग भी निखरता है।

17. टमाटर का पल्प
बिना छिलके के टमाटर को मैश करें और इस पेस्ट को 4 से 5 मिनट तक ब्लैकहेड्स पर रगड़ें। यह नुस्खा न केवल ब्लैकहेड्स को खत्म करेगा बल्कि त्वचा में कसाव भी लाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
