Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कम नींद की वजह से होते हैं डार्क सर्कल समेत कई परेशानियां, गहरी नींद में छिपे हैंं ब्यूटी सीक्रेट्स
नींद हमारे जीवन के लिए बहुत जरुरी हैं। अच्छी नींद हमारे दिमाग को तरोताजा रखती हैं। वहीं नींद की कमी से कई तरह की बीमारी हो जाती हैं। इसी वजह से लोगों को अच्छी नींद लेने के लिए जागरुक किया जाता है। लोगों को अच्छी नींद के लिए जागरुक करने के लिए विश्व नींद दिवस यानी वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता हैं। बता दें कि वर्ल्ड स्लीप डे मनाने के लिए कोई तारीख तय नहीं है, हर साल स्प्रिंग सीजन के पहले शुक्रवार को नींद दिवस मनाया जाता हैं। इस साल स्लीप डे 13 मार्च 2020 को है।

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में नींद पूरी होना पाना मुश्किल होता हैं। नींद पूरी ना होने की वजह से हमारे शरीर के साथ साथ अपनी स्किन पर भी इसका असर देखने को मिलता हैं। अच्छी ग्लोइंग स्किन के लिए ब्यूटी स्लीप लेना बहुत जरुरी हैं। चलिए जानते है नींद की कमी से स्किन पर क्या असर पड़ता है।

चेहरे के रंग पर असर
नींद पूरी ना होने की वजह से चेहरा थका थका और डल दिखता है। एक अच्छी नींद लेने से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है, जिससे त्वचा ग्लोइंग हो जाती हैं। साथ अगले दिन फ्रेश फील होता है।

बालों का झड़ना
नींद पूरी ना होने की वजह से बाल गिरने लग जाते हैं वहीं बालों का विकास भी रुक जाता हैं। सिल्की और मजबूत बालों के लिए एक अच्छी नींद लेना काफी जरुरी हैं।

चेहरे पर झुर्रियां
कम नींद लेने की वजह से शरीर की मांसपेशियों को आराम नहीं मिल पाता है, जिसकी वजह से झुर्रियां बननी शुरु हो जाती हैं। ऐसे में मांसपेशियों को आराम देने के लिए एक अच्छी गहरी नींद की जरुरत हैं। अच्छी नींद लेने के चेहरे पर झुर्रियों नहीं पड़ती है।

डार्क सर्कल
नींद पूरी ना लेने की वजह से आंखो के चारों ओर काले निशान बन जाते हैं। डार्क सर्कल की वजह से चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती हैं। अपनी आंखो के डार्क सर्कल को कम करने के लिए अच्छी नींद लेना जरुरी हैं।

त्वचा की नमी
अच्छी नींद ना लेने की वजह से त्वचा की नमी में कमी आ जाती हैं। नींद पूरी ना करने की वजह से स्किन के PH लेवल पर असर पड़ता हैं। जिसकी वजह से स्किन रुखी होना शुर कर देती है। जो लोग नींद पूरी लेते है उनको किसी भी प्रकार की स्किन परेशानी नहीं होती है।

सोने से पहले ये काम ना करें
कुछ लोग रात को शराब पीना पसंद करते हैं। लेकिन रात को शराब पीना स्किन के लिए बहुत ही नुकसान दायक है। ज्यादा शराब पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिसकी वजह से शरीर पर सूजन आ जाती हैं। इसलिए रात को शराब नहीं पीना चाहिए।

रात देर से सोना
कुछ लोग रात को देर सोते है फिर अगले दिन जल्दी उठ जाते है जिसकी वजह से भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल पड़ जाते हैं। इसलिए रात को समय से सोना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
