Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
गुलाबी गालों के लिए हिना खान लगाती है स्ट्रॉबेरी फेसपैक, जानें इसे बनाने का तरीका
एक्ट्रेस हिना खान अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। हिना खान अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए DIY फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। हिना खान सोशल मीडिया पर अक्सर घरेलू नुस्खे शेयर करती रहती हैं। हिना अपनी चमकदार स्किन के लिए घरेलू चीजों का यूज करना पसंद करती हैं।

नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर स्किन को गहराई से पोषण मिलता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने गुलाबी गालो के पीछे का राज बताया है। एक्ट्रेस अपने गुलाबी गालों के लिए स्ट्रॉबेरी फेसपैक का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं स्ट्रॉबेरी फेसपैक बनाने का तरीका और फायदें।

स्ट्रॉबेरी फेसपैक बनाने का तरीका
स्ट्रॉबेरी का फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले 2 स्ट्रॉबेरी लें। एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद लें। सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को पीस लें। स्ट्रॉबेरी को मैश करने के बाद इसमें दही और शहद मिलाएं। जब पेस्ट तैयार हो जाए तो इस पैक को हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट तक पैक को चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद इसे स्क्रब करते हुए पैक को चेहरे से साफ करें।

स्ट्रॉबेरी के फायदे
स्ट्रॉबेरी में एंटी- एजिंग के गुण पाए जाते है जो कि स्किन की गहराई से सफाई करती है। स्ट्रॉबेरी लगाने से सनटैन दूर होता है जिससे स्किन ग्लोइंग होती है। स्ट्रॉबेरी फेस पैक लगाने से चेहरे के दाग- धब्बे कम हो जाते हैं।

दही के फायदे
सर्दियों में स्किन ड्राई हो जाती हैं। दही का इस्तेमाल करने से स्किन की ड्राईनेस कम होती है। दही का इस्तेमाल कर दाग- धब्बे, कील मुंहासे और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। मुलायम और जवां स्किन के लिए दही का इस्तेमाल बहुत ही असरदार है।

शहद के फायदे
शहद में एंटी ऑक्सीडेट, एंटी बैक्टीरियल पाया जाता है जो कि ब्लीच करने का काम करता है। सर्दियों में स्किन का रुखापन दूर करने के लिए शहद का इस्तेमाल बहुत ही असरदार माना जाता है। त्वचा को पोषण देने के लिए शहद बहुत ही अच्छा माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications