Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
मधुमेह से छुटकारा दिलाए ये इंडोर एक्सरसाइज
आमतौर पर लोग एक्सरसाइज का मतलब हेल्थ क्लब या मार्निंग व इवनिंग वॉक पर जाने से लगाते हैं। हालांकि यह सोच बिल्कुल गलत है। ऐसे कई इंडोर एक्सरसाइज भी हैं, जो मधुमेह से छुटकारा दिलाने में काफी असरदार साबित होते हैं। भले ही मधुमेह से निजात पाने के लिए किए जाने वाले इंडोर एक्सरसाइज के बारे में लोगों को ज्यादा मालूम न हो, पर यह हेल्थ क्लब में किए गए एक्सरसाइज से ज्यादा लाभदायक होते हैं।
मधुमेह से ग्रस्त लोगों को एक्सरसाइज करने से काफी फायदा पहुंचता है। एरोबिक्स जैसे एक्सरसाइज से तो शरीर के सभी प्रमुख मसल्स हरकत में आ जाते हैं, जिससे रोगी का हार्ट रेट बेहतर होता है। शरीर में ब्लड सूगर लेवल को नियंत्रित करने का एक्सरसाइज एक अचूक उपाय है, क्योंकि यह सीधे रक्त प्रवाह से ग्लूकोज को सोखता है। एक्सरसाइज का असर सिर्फ 72 घंटे तक रहता है, इसलिए मधुमेह के रोगी को चाहिए कि वह नियमित रूप से एक्सरसाइज करे।
आखिर क्यों इंडोर एक्सरसाइज मधुमेह से छुटकारा दिलाने में मददगार होता है? पहली बात तो यह कि जब आप घर पर एक्सरसाइज करते हैं तो आप बमुश्किल ही किसी दिन एक्सरसाइज छोड़ पाएंगे। आउटडोर एक्सरसाइज में अक्सर ऐसा होता है कि बरसात के कारण आप जिम नहीं जा पाए या किसी कारणवश आपको घर पर ही रुकना पड़ा। जाहिर है, अगर एक्सरसाइ नियमित नहीं होगा तो यह अपना असर भी खो देगा। एक और बात यह कि मधुमेह के रोगी को नियमित रूप से पानी पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही घर पर होते हुए आप कभी भी अपने हेल्थ एडवाइजर से संपर्क कर सलाह भी ले सकते हैं। आइए हम आपको मधुमेह के लिए कुछ घरेलू एक्सरसाइज बताते हैं। इसे करिए और फर्क देखिए।

ट्राइसेप्स ड्रिप
किसी कुर्सी के किनारे पर बैठ जाएं और इसके किनारे को पकड़ लें। अपने हाथ और कंधों को फैला कर रखें। अब अपने पैरों को फैला लें और आगे की ओर सरकें। अपने बांह को फर्श की दिशा में मोड़ें और पिछले हिस्से को ऊपर की दिशा में उठाएं। मधुमेह के लिए यह एक बेहद प्रभावी इंडोर एक्सरसाइज है।

पुश अप
मधुमेह के लिए यह भी एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। आप फर्श पर औंधे मुंह लेट जाएं और अपने बाजू को फर्श पर जमा लें। अपने पैरों को ठीक से रखें और एब्स को सख्त कर लें। अब अपना पिछला हिस्सा सीधा रखकर शरीर को ऊपर नीचे करें। अच्छे परिणाम के लिए इस एक्सरसाइज को करीब 10 बार करें।

घरेलू काम करें
घर का काम करना मधुमेह के लिए सबसे अच्छा एक्सरसाइज है। घर को झाड़ना, पोछना, वैक्युमिंग करना और अपने कपड़े धोना, ये कुछ ऐसे एक्सरसाइज हैं, जो आउटडोर के बराबर ही फायदेमंद होते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि कुछ घरेलू काम करके स्वास्थ लाभ लें।

प्लैंक
प्लैंक से आपके एब्स, बैक और कोर को फायदा पहुंचता है। अपने बांह के अगले हिस्से को फर्श पर टिका लें। इसके बाद अपने एबडोमिनल मसल्स को कड़ा करके अपने शरीर को फर्श के विपरीत उठाएं। अब इस अवस्था में कम से कम 10 सेकेंड के लिए रहें। इस प्रक्रिया को कई बार दोहराएं। मधुमेह से निपटने के लिए यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज है।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग उपकरण का प्रयोग करें
मधुमेह के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक आवश्यक एक्सरसाइज है। इसे हफ्ते में करीब तीन से चार बार करना चाहिए। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ डंबल की जरूरत होगी। साथ ही यह एक कम खर्चीला इंडोर एक्सरसाइज भी है।

एरोबिक एक्सरसाइज
हफ्ते में चार-पांच बार एरोबिक एक्सरसाइज करना काफी फायदेमंद रहता है। ट्रेड मिल खरीदने के लिए बिल्कुल भी न सोचें और इस पर वॉकिंग करें। ट्रेडमिल में गति को आप अपने हिसाब से नियंत्रित कर सकते हैं। साथ ही यह काफी सुविधाजनक भी होता है। मधुमेह के लिए यह सर्वश्रेष्ठ एक्सरसाइज में से एक है।

पर सावधान रहें...
अगर आप मधुमेह से ग्रस्त हैं तो कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले फिजिशियन से परामर्श जरूर लें। खासतौर से उन रोगियों को विशेष सतर्कता की जरूरत है जो इंसुलिन लेते हैं। यानी अगर ऐसे लोग एक्सरसाइज की योजना बना रहें हैं तो उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लें कि आप खाली पेट कोई भी एक्सरसाइज न करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और अपने शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाएं। और हां, अगर आप कहीं बाहर जा रहे हों तो साथ में पानी का बोतल ले जाना न भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
