Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पेट की चर्बी को हमेशा के लिये कैसे करें गायब?
अपनी पेट की चर्बी को छुपाने के लिये आप ढीले-ढाले कपड़े पहनते हैं, आखिर आप किन-किन उपायों से अपनी पेट की चर्बी को छुपाते फिरेगे। अब समय आ गया है कि इस चीज़ से ना भागा जाए और इसका डट कर मुकाबला किया जाए। यहां पर कुछ लाभदायक टिप्स दिये हुए हैं जिसे आजमा कर आप अपने पेट की चर्बी से हमेशा के लिये छुटकारा पा सकते हैं। आइये देखते हैं क्या हैं वे उपाय-
पेट की चर्बी कम करने के टिप्स-
1. सप्ताह के 3 दिनों में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें यानी की जिसमें शक्ति का उपयोग हो। यह आपके मैटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करेगा और आराम करते वक्त भी यह अधिक कैलोरी बर्न करेगा।

2. 500 क्रंच करने की बजाए ऐसे व्यायाम करें जिससे अधिक फैट बर्न होता है। विंडमिल, टर्किश सिटअप्स, रस्सी कूदना आदि करें।
3. करीबन 10-20 मिनट के लिये कार्डियो एक्सरसाइज करें। इससे वजन जल्दी कम होता है। चाहे तो जिम में अपना नाम लिखवा लें।
4. खूब एक्टिव बनिये, भले ही आप जिम जा कर रोज 1 घंटे कसरत करते हों लेकिन वहां से निकल कर दिनभर में ऐसे काम कीजिये जो आपको एक्टिव बनाए। आप पार्क में जा कर दोस्तों या छोटे बच्चों के साथ खेल सकते हैं।
5. हर रात को 6-8 घंटे की नींद लें। यदि इससे कम समय की नींद ली तो आपका हार्मोन हमेशा ही फैट इकठ्ठा करने की स्थिती में बना रहेगा, जिससे आपका फैट घटाने का सपना कभी नहीं पूरा होगा।
6. खूब सारा प्रोटीन, फाइबर और अच्छा वसा खाइये। इसका यह मतलब है कि अपने आहार में खूब सारी सब्जियों, मेवे और लीन मीट को शामिल कीजिये।
7. जंक फूड, शुगर उत्पाद और तला-भुना वाला आहार कम से कम खाएं। इन्हें खा कर आप कभी पहले नहीं हो सकते उल्टा आप मधुमेह और हाई बीपी के शिकार बन सकते हैं।
8. खूब सारा पानी पीजिये, दिन में लगभग 2 लीटर पानी जरुर पीजिये नहीं तो आपका शरीर बॉडी फैट बर्न नहीं कर सकेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
