Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चर्बी घटा कर जांघो को कैसे बनाएं छरहरा?
सुंदर और सुडौल पैर पाना हर लड़की का सपना होता है। पैर अगर सुडौल हैं तो जींस भी आराम से आ जाती है और शरीर भी सुंदर लगता है। अगर शरीर हल्का हो और पैर में चर्बी ज्यादा हो तो आप चाहे जो कपड़ा पहन लें वह खराब ही लगता है।
यदि आपकी जांघो पर भी काफी चर्बी जमी हुई है आपने अभी तक उस पर ध्यान नहीं दिया था तो अब समय आ गया है कि इस गलती को सुधार लिया जाए। सुडौल पैर पाने के लिये आपको रोज 30 मिनट तक दौड़ना होगा जिससे जांघो से जल्द चर्बी घटे। इसके अलावा जांघो की खास एक्सरसाइज हफ्ते में दो दिन जरुर करें जिससे महीने भर में रिजल्ट दिख जाए।
अगर आप खाने-पीने पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देती और बाहर का कुछ भी खा लेती हैं तो इससे जांघो की चर्बी बढ सकती है। इसीलिये हमेशा फाइबर युक्त और पौष्टिक खाना खाएं। पैरों की चर्बी घटाने के लिये बहुत धैर्य का सामना करना पड़ता है क्योंकि इसमें बहुत वक्त लगता है। खुद का डाइट चार्ट बनाइये और उस पर अमल कीजिये। चलिये जानते हैं कि पैरों की चर्बी को किस तरह से कम किया जा सकता है।

पैदल चलें
पैदन चलना पैरों की सबसे अच्छी एक्सरसाइज होती है, तो ऐसे में जितना ज्यादा हो सके पैदल चलें।

दौडे़
दौड़ने में ज्यादा एनर्जी खतम होती है और फैट बर्न होता है। हफ्ते में तीन दिन दौड़ लगाएं।

साइकिल चलाएं
साइकिल चलाने से पैरों पर बहुत जोर पड़ता है। इससे 500-600 कैलोरी 1 घंटे में बर्न हो जाती है।

पाइलेट्स ट्राई करें
सुडौल पैर पाने के लिये पाइलेट्स करें। इससे जांघो की स्ट्रेचिंग होती है और जमी हुई चर्बी समाप्त होती है।

खूब प्रोटीन खाइये
प्रोटीन खाने से पेट भरता है और मसल्स भी टोन होती हैं। कोशिश कीजिये कि अपनी डाइट में मछली, चिकन, अंडा, दाल, दूध और मेवे आदि हर रोज शामिल करें।

फल और सब्जियां खाएं
शरीर में जमी चर्बी को फल और सब्जी के रेशे से घटाया जा सकता है।

खूब सारा पानी पीजिये
आपको दिन में 8-10 गिलास पानी जरुर पीना चाहिये। पानी से त्वचा ना केवल हाइड्रेट रहेगी बल्कि चमकदार बनी रहेगी।

बाहर का फैटी फूड ना खाएं
जितना हो सके बाहर का हाई फैट और शुगर वाला खाना ना खाएं। चॉकलेट, चिप्स, आइसक्रीम, कुकीज खाने से किसी भी प्रकार की कोई एनर्जी नहीं मिलती बल्कि उल्टा कैलोरी बढती है, जो कि पैरों में जा कर जम जाती है।

खुद को भूखा ना रखें
कई लोग खुद को भूखा रखने की गलती करते है और दुबारा मोटापा चढा लेते हैं। भूखे रहने से शरीर से कुछ दिनों तक मोटापा दूर हो जाता है लेकिन फिर जैसे ही कोई फैट फूड खाना शुरु करो तो, दुबारा शरीर उस फैट को प्रयोग करने लगेगा।

रिजल्ट में लगता है थोड़ा समय
कई लोगों को रिजल्ट जल्दी मिल जाता है तो वहीं पर कई लोगों को देर से। पर जिन लोगों को रिजल्ट देर से मिलता है वे निराश हो कर लक्ष्य से भटक जाते हैं और बीच में ही सब छोड़ देते हैं। तो ऐसे में यह जानना जरुरी है कि रिजल्ट आने में समय लगता है इसलिये हमेशा आस बनाए रखें।



Click it and Unblock the Notifications
