Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अपनी रोजना की डाइट में जरुर लें ये पोषण
इन दिनों हर कोई अपनी फिटनेस को ले कर बड़ा ही चौकन्ना रहने लगा है। क्या खाया जाए जिससे शरीर को सही पोषण मिले, कौन सी होती है बैलेंस डाइट और कौन सा व्यायाम किया जाए जो पूरे शरीर को लाभ पहुंचाए आदि-इत्यादि...। जब सही डाइट की बात आती है तो हम अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि हमारे शरीर को रोजाना कितनी मात्रा की पोषण की आवश्यकता होती है? या फिर हमें वह पोषण किस खाद्य पदार्थ से प्राप्त होगा।
CLICK: HealthKart पर हेल्थ प्रोडक्ट पर पाएं 60% तक की छूट !
अनाज, चावल, दाल, दही, हरी सब्जियां, फल भारतीय आहार के प्रमुख अंग हैं और इनसे हमें सभी पोषक तत्वों की प्राप्ति हो जाती है। जब हम पोषक तत्वों की बात कर ही रहे हैं तो यह जानना सबसे जरूरी है कि ये तत्व कौन से हैं और भोजन के इन तत्वों की हमें आवश्यकता क्यों होती है। जहां तक पोषक तत्वों की बात है, ये तत्व हैं, कार्बोहाइड्रेड, वसा, प्रोटीन, विटामिन व खनिज पदार्थ जिनसे हम सब परिचित ही हैं।
MORE: स्वस्थ गुर्दों के लिए खाए यह खाद्य पदार्थ
आज कल तो बीमारियां भी इतनी सारी हो गई हैं जिनके नाम भी गिनाने मुश्किल हो गए हैं। कम उम्र के लोग बड़ी-बड़ी बीमारियों से लड़ते नज़र आ रहे हैं। ऐसे में अगर आपका खान-पान सही है और उसमें जरुरत भर का प्रोषण है तो, आपको कभी कुछ नहीं हो सकता। थकान भरी जिंदगी में शरीर को पोषण दे कर लाभ पहुंचाइये। आइये जानते हैं कि हमारी रोजाना की डाइट में कौन-कौन से पोषण होने जरुरी हैं। इन पोषणों से आप न केवल बीमारियों से लड़ सकेंगे बल्कि आप हमेशा जवान भी दिखेंगे।

कार्बोहाइड्रेट
आपने सुना होगा कि कार्ब फ्री डाइट लेने से शरीर की चर्बी घटती है लेकिन शरीर को रोजाना काम करने के लिये कार्ब की जरुरत होती है। इसे पाने के लिये साबुत गेहूं का आटा, ओट्स और ब्राउन राइस का सेवन करें। ये साबुत खाद्य पदार्थ खाने से शरीर को फाइबर मिलता है और पेट ठीक रहता है।

प्रोटीन
प्रोटीन शारीरिक वृद्धि तथा विभिन्न जैविक क्रियाओं के लिए आवश्यक हैं। हमेशा कोशिश करें कि तीन टाइम के खाने में आपको प्रोटीन की मात्रा जरुर मिले। प्रोटीन से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। प्रोटीन की प्राप्ती मछली, अंडे और दालों से अधिक होती है।

वसा
वसा अर्थात चिकनाई शरीर को क्रियाशील बनाए रखने में सहयोग करती है। वसा शरीर के लिए उपयोगी है। इससे शरीर को दैनिक कार्यों के लिए शक्ति प्राप्त होती है। इसको शक्तिदायक ईंधन भी कहा जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए १०० ग्राम चिकनाई का प्रयोग करना आवश्यक है। वसा कम हो जाने से रोगों का मुकाबला करने की शक्ति कम हो जाती है।

विटामिन और मिनरल
शरीर में विटामिन और मिनरल के होने से शरीर का बचाव मौसमी बीमारियों होता रहता है। महिलाओं के लिये आयरन और कैल्शियम बहुत जरुरी होता है। आपको विटामिन और मिनरल्स फलों तथा सब्जियों से प्राप्त हो सकता है।

पानी
पानी ही जिंदगी है। आप इसे दिन में कई बार पी सकते हैं, इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचता। पानी की सही मात्रा पीने से शरीर स्वस्थ, त्वचा चमकदार और शरीर से गंदगी का निकास होता है।

एक प्यारी सी मुस्कान
यह कोई पोषण नहीं है लेकिन अगर आप हमेशा अपने चेहरे पर कए प्यारी सी मुस्कान लिये फिरेंगे तो आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। यह जीवन जीने का सबसे अच्छा तरीका है और एक पॉजिटिव एटिड्यून ही आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
