Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
एक महीने में परिणीति ने घटा लिये 8 किलो वजन
जब से करीना ने जीरो फिगर का ट्रेंड जारी किया तभी से बॉलीवुड में आने वाली नई पीढी की फीमेल सेलेब्रिटियों में भी वजन कम करने की होड सी मच गई है। अभी हाल ही में एक समाचार पत्र के अनुसार फिल्म हंसी तो फसी की चुलबुली सी दिखने वाली परिणीति चोपडा ने अपने रोल के लिये एक महीने के अदंर पूरे 8 किलो वजन कम किये। फिल्म में कई ऐसे सीन थे जिसमें परीणिती को सेक्सी दिखना था, तो इसलिये परीणिती ने शूटिंग शुरु होने से पहले ही वर्कआउट और क्रैश डायटिंग करने पर ध्यान केंद्रित कर दिया।
READ: तो ऐसे कम किये सोनम ने अपने 30 किलो वजन
परीणिती ही क्या बॉलीवुड की अन्य हिरोइने भी स्क्रिप्ट की डिमांड पर अपनी बॉडी का शेप बदल लेती हैं। पर क्या आपने कभी सोंचा है कि ऐसा करने से क्या उनके स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं पडता होगा।

दिल्ली की न्यूटिशनिस्ट कल्पना खन्ना बताती हैं, कि वैसे तो महीने में 8 किलो वजन कम करना कोई मुश्किल बात नहीं है , लेकिन मैं ऐसा करने की बिल्कुल भी सलाह नहीं दूंगी क्योंकि यह बहुत ही अनहेल्दी और जानलेवा हो सकता है। इसके साथ ही क्रैश डायटिंग करना उससे भी बुरा होता है।
READ: सोनाक्षी सिन्हा ने कैसे घटाया अपना बढ़ा हुआ वजन
अगर वजन कम करना ही है तो, एक - एक किलो या फिर डेढ किलो वजन घटाना सही होता है। इस तरह से वजन कम करने के लिये इंटरवल ट्रेनिंग की जरूरत हेाती है।
हमारी परीणिती को सलाह है-
- वजन कम करने के लिये दौड़ और रस्सीकूद जैसे व्यायाम करें, जिससे उनका फैट बर्न और कैलोरी बर्न दोनों ही होगा।
- वेट ट्रेनिंग को कार्डियो बर्स्ट के साथ करें, जैसे स्पॉट रस्सीकूद या स्पॉट जॉगिंग करें।
- फुल बॉडी वर्कआउट करें पर शरीर के कुछ ऐसे हिस्सों पर ध्यान दें जहां से कैलोरी ज्यादा बर्न होती है।
- अच्छी नींद लें जिससे भूख पैदा करने वाले हार्मोन्स रेगुलेट हों और शरीर की थकान दूर हो तथा जल्द वजन कम हो।
- अच्छा खाइये! खासतौर पर लीन मीठ, मेवे, हरी सब्जियां और मछली।
- स्नैक खाने का मन हो तो फल आदि खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
