Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
ठंडे पानी, बादाम से करें दिन की शुरुआत
(आईएएनएस)| स्वस्थ रहना है, तो दिन की शुरुआत ठंडे पानी, बादाम और कसरत से करें। दिन भर आप तरोताजा महसूस करेंगे। एक विशेषज्ञ का ऐसा ही कहना है। फिटनेस परामर्श कंपनी बैटल ऑफ बल्जेस के संस्थापक चिराग सेठी ने स्वास्थ्य के कुछ नुस्खे साझा किए। सुबह खाएं ये हेल्दी ब्रेकफास्ट
तो अगर आपको दिन भर खुश और दुरुस्त रहना हो, तो यहां पर बताए गए इन नुस्खों को जरुर आजमाएं।

ठंडा पानी
-सुबह उठते ही सबसे पहले आधा लीटर ठंडा पानी पिएं। खाली पेट ठंडा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म (उपापचय) बढ़ाने में मदद मिलती है।

दस बादाम
-खाली पेट छह से दस बादाम और अखरोट खाएं, इससे कुछ इंजाइम्स बनते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में सहायक हैं।

ब्रेकफास्ट
-ब्रेकफास्ट थोड़ा भारी हो, ताकि दिन भर के लिए ऊर्जा की कमी न हो। यह कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर होना चाहिए।

कसरत
-इसके बाद थोड़ा कसरत कर लें, इससे मांसपेशियों का लचीलापन बना रहता है और डिजेनरेशन की प्रक्रिया में कमी आती है।

खूब टहलिये
-जितना संभव हो सके टहलें, इससे अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में सहायता मिलती है।

बदाम और अखरोट से मिलती है ऊर्जा
-बादाम और अखरोट ऊर्जा के भंडार हैं। दिन भर थोड़ी-थोड़ी मूंगफली खाते रहना चाहिए।

ध्यान और विश्राम करें
-ध्यान और विश्राम पर ध्यान दें। इससे मानसिक शांति मिलती है और सोच विकसित होती है।



Click it and Unblock the Notifications
