Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जानें फिट लोगों की 10 आदतें
क्या आप फिट लोगों की आदतों के बारे में जानना चाहते हैं? फिट और अनफिट लोगों के बीच सबसे बड़ा अंतर हेल्दी लाइफ़स्टाइल चॉइस का होना होता है।
READ: बॉडी बनाने की शुरूआत करने वालों के लिए 20 टिप्स
जी हाँ, फिटनेस एक ऐसी चीज है जो कमाई जा सकती है। जैसे आप ऑफिस में काम करके पैसे कमाते हैं वैसे ही आप जिम में काम करके फिटनेस कमा सकते हैं।
और साथ ही आपका खाना भी पोषक होना चाहिए। फिट लोग हैल्दी लाइफ़स्टाइल की किसी भी चीज को नजर अंदाज नहीं करते हैं क्यों कि उन्हें पता है कि जो आप आज करते हैं उसका आगे जाकर आपकी फिटनेस पर प्रभाव पड़ता है।
READ: जॉन अपनी बॉडी के लिए क्या करते हैं?
इसलिए फिट लोग हेल्दी लाइफ़स्टाइल को रोजाना फॉलो करते हैं। आइये हम आपको बताते हैं फिट लोगों की ऐसी ही आदतें...

वे वेट लिफ्टिंग करते हैं
यह सच है कि भारी वजन उठाए बिना मसल्स को मजबूत नहीं बनाया जा सकता है। पुरुषों को कम से कम युवावस्था में तो वजन उठाना ही चाहिए।

वे थोड़ा-थोड़ा 6 बार खाते हैं
एक ही बार में ज्यादा खाने से पेट मोटा हो जाता है। फिट लोग रोजाना 6 बार थोड़ा-थोड़ा और स्वास्थ्यवर्धक खाना खाते हैं।

वे जिम जाना नहीं छोडते
ऐसे लोग डेट पर जाने में देर कर देंगे लेकिन जिम में वर्कआउट करना कभी नहीं भूलते। यह फिट लोगों की एक मुख्य आदत है।

सोते जरूर हैं
फिट लोग जानते हैं कि मसल्स का निर्माण तभी होता है जब हम सोते हैं इसलिए वे 8 घंटे की नींद जरूर लेते हैं।

वे समय पर खाना जरूर खाते हैं
हमारा शरीर खाने से ही चलता है। इसलिए फिट लोग स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए समय पर खाना जरूर खाते हैं।

वे डाइटिंग नहीं करते हैं
फिट लोग वैसे ही शेप में होते हैं इसलिए उन्हें डाइटिंग करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। यदि उन्हें ज्यादा कैलोरी बर्न करनी होती है तो वे ज्यादा वजन उठाते हैं लेकिन डाइटिंग कभी नहीं करते हैं।

ऐसे लोग सुबह जल्दी उठते हैं
जल्दी सोने और जल्दी उठने से पूरा दिन तरोताजा और एक्टिव रहता है। और फिट लोग ऐसा ही करते हैं।

वे जोड़ों का खास ध्यान रखते हैं
हमारी हड्डियाँ और जोड़ उम्र के साथ-साथ कमजोर होते हैं इसलिए इन्हें मजबूत करने के लिए फिट लोग खाने में कैल्शियम जरूर लेते हैं

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से दूर रहते हैं
फिटनेस कड़ी मेहनत से प्राप्त होती है। स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से आपकी इस मेहनत पर पानी फिर जाता है। इसलिए यदि आपको फिट नहीं रहना तो आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

वे एक्टिव लाइफ़स्टाइल रखते हैं
ऐसे लोग दिन भर टीवी के आगे नहीं बैठे रहते हैं। ये दिन भर शारीरिक और मानसिक रूप से एक्टिव रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
