Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग
खुद की कैलोरी ट्रैक करने के आसान टिप्स
इन दिनों किसी को कुछ मालूम हो या न हो, लेकिन उसे कैलोरी के बारे में सब कुछ पता होता है कि कितनी कैलोरी स्वास्थ्य के लिए सही है और कितनी नहीं है। लोगों के कैलोरी के साइडइफेक्ट तो पता होते हैं लेकिन उन्हे यह समझ नहीं आता है कि वो जिस भोजन को खा रहे हैं उसमें कितनी कैलोरी है। इस वजह से कभी वो बहुत ज्यादा तो कभी बहुत कम डाइट कर लेते हैं।
कोई बात, स्वास्थ्य के लिए गंभीर रहना कोई गलत बात नहीं है बस उसके लिए सही ट्रिक और टिप्स को जानना अच्छा होता है। कैलोरी के बारे में सही जानकारी से कुपोषण की संभावना नहीं रहती है। इससे लाइफ अच्छी रहती है।
याद रहें कि आप जब भी ज्यादा भूखे होते हैं तो कुछ भी खा लेते हैं, ऐसे में कैलोरी की भरपूर खपत हो जाती है। कई बार ऐसा करने से मेटाबोल्जिम प्रक्रिया भी गड़बड़ हो जाती है। बस आपको इस आर्टिकल के कुछ टिप्स पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि आप खपत करने वाली कैलोरी के बारे में जान सकें:

खुद की कैलोरी ट्रैक करने के आसान टिप्स
खुराक को जानें: आप अपनी खुराक के प्रति सचेत रहें। आप कितनी कैलोरी की क्या खाद्य सामग्री खा रही है, इस बात का ध्यान रखें। हाई कैलोरी फूड लेने से बचें तो आपको जिम में ज्यादा टाइम नहीं देना पड़ेगा।
एक फूड डायरी बनाएं: अगर आप एक फूड डायरी बना लें तो आपका काम बहुत आसान हो जाएगा। इससे आपको समझ में आएगा कि आपको कब क्या कैसे खाना है और आपको क्या चीज फायदा व क्या नुकसान करता है।
न्यूट्रीशियन से मिलें: डाइट शुरू करने से पहले और कैलोरी के बारे में जानने के लिए न्यूट्रीशियन से मिलें और सलाह लें। उनसे चार्ट बनवाएं और उसी हिसाब से भोजन लें। इससे आपको फूड डायरी भी बनाने में सहायता मिलेगी।
कैलोरी ट्रेकिंग एप्प: दुनिया में हर काम के लिए एप्लीकेशन है तो कैलोरी को जानने के लिए क्यूं नहीं। जी हां, आप अपने द्वारा की जाने कैलोरी खपत को एप्पलीकेशन के जरिए ट्रैक कर सकते हैं।
घरेलू भोजन लें: घर पर बने खाने में कैलोरी की मात्रा कम होती है, वसा भी कम होता है और स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। ऐसे में घर पर बने भोजन को प्राथमिकता दें, फास्ट या जंक फूड न लें और व्यायाम करें।
न्यूट्रीशियन टेबल पढ़ें: सभी भोजन के रैपर पर पूरा चार्ट बना होता है इसमें मिली सामग्री में कितना किस मात्रा में है। आप इसे पढ़ लें और तभी उसे खाएं। जैसे- चीज़ में कितनी कैलोरी और फैट है, वह आपके लिए सही है तो खाएं वरना पॉपकॉर्न से ही काम चला लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
