Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या स्वस्थ इंसान को मल्टीविटामिन लेने की जरूरत है?
आज की भाग दौड़ भरी हुई जिंदगी में हमारे खाने-पीने का ढंग बदल चुका है। अक्सर लोग फास्ट फूड खाने के चक्कर में पूरी तरह से पोषण नहीं ग्रहण कर पाते।
वहीं दूसरी ओर अगर घर का बना खाना खाया भी जाए तो सब्जियों और अनाजों में तमाम प्रकार के रसायनों के प्रयोग से उसमें मौजूदा पोषण केवल नाम भर के ही रह जाते हैं। तो ऐस में हमारे शरीर को पूरी तरह से पोषण आखिर कैसे मिलेगा?

हमारे शरीर में मौजूद दूषित पदार्थों को निकालने के लिये लीवर रोजाना अपना काम करता है। लीवर को अपना काम करने के लिये ढेर सारे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त शरीर को खाना पचाने और हार्मोन बनाने के लिये भी पोषक तत्व चाहिये।
READ MORE: क्या है मल्टीविटामिन गोलियों की सच्चाई
जब शरीर में पोषण की कमी रहेगी तब हमारा शरीर बाकी के अतिरिक्त काम कैसे कर पाएगा? इस वजह से लीवर हमारे शरीर से दूषित तत्वों को निकालना बंद कर देगा, जिस वजह से शरीर के अदंर दूषित पदार्थ इकठ्ठा होने शुरु हो जाएंगे। इसकी वजह से हर वक्त सरदर्द, थकान और एक्जिमा की बीमारी होने लगेगी। ऊपर से आपका शरीर पूरी तरह से स्वस्थ दिखेगा लेकिन अंदर ही अंदर उथल-पुथल मची रहेगी।
READ MORE: रोज़ाना नींद की गोली लेने से हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट
आखिर में मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगेगा और यदि आप वजन कम करना भी चाहेंगे तो भी वह कम नहीं होगा। इसलिये एक स्वस्थ इंसान को भी मल्टीविटामिन्स की आवश्यकता होती है।
लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप बैलेंस डाइट लेना बंद कर दें और केवल गोलियों के ही सहारे जियें। कोई भी मल्टीविटामिन की टैबलेट लेने से पहले अपने डॉक्टर की सलाज जरुर ले लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
