Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अच्छे पाचन के लिए अपनाइये आयुर्वेदिक टिप्स
क्या खाना खाने के तुरंत बाद आप थकान, सुस्ती या पेट फूलने जैसी समस्या से परेशान रहते हैं? कई लोगों के लिये यह एक आम सी बात है, जिसके लिये इतना घबराने की बात नहीं है क्योंकि आयुर्वेद के पास हर समस्या का उपाय है।
Snapdeal Coupons: Flat 40% - 80% on Products Across Site
अगर आपको पूरी तरह से स्वस्थ रहना है, तो सबसे पहले अपने पेट को दुरुस्त रखना सीखना पड़ेगा। आज हम आपको आयुर्वेद का पाचन रहस्य बताने वाले हैं, जिससे आप पेट की गड़बडियों को हमेशा के लिये ठीक कर के अच्छा जीवन जी सकते हैं।
READ: अच्छे पाचन तंत्र के लिए 20 टिप्स
आइये जानते हैं इसके बारे में थोड़ा ठीक से...

ऐसे करें दिन की शुरुआत
दिन की शुरुआत अदरक के एक छोटे पीस और उस पर हल्का सा नमक डाल कर करें। जिन्हें कब्ज, सर्दी या जुखाम की शिकायत है उनके लिये अदरक का सेवन अच्छा होता है। सादे नमक की जगह काला नमक का प्रयोग करें तो अच्छा होगा।

गरम खाना और गरम पानी पियें
हमें हमेशा गरम और ताजा खाना तथा गरम पानी पीना चाहिये। गरम खाना खाने से पाचन तंत्र अच्छी तरह से काम करता है। पाचन प्रणाली गर्म खाद्य और पेय पदार्थों से प्रज्वलित होती है।

शांति से बैठ कर खाएं
दौड़-भाग कर या टीवी देख कर कभी खाना नहीं खाना चाहिये। इससे आप जो खाते हैं वो आपके शरीर को पूरी तरह से नहीं लगता और आप एक अशांत मन से खाने को खाते हैं।

खाने के बाद अपने घुटनों पर बैठे
खाना खाने के बाद सीधे दौड़ने-भागने की जगह पर व्रजासन में कुछ मिनट तक आंखें बंद कर के बैठना चाहिये। आंखें बंद कर के कल्पना कीजिये कि आपका भोजन खूबसूरती के साथ पच रहा है जिससे आपके शरीर को शक्ति और ऊर्जा प्राप्त हो रही है।

आयुर्वेदिक मसाले से खाना बनाएं
जीरा, मेथी, अजवाइन और एक चुटकी हींग ऐसे अद्भुत मसाले हैं जिससे खाना पकाने से पेट का हाजमा कभी खराब नहीं होगा। ये सभी पाचन को दुरुस्त रखते हैं तथा गैस और पेट की सूजन को कम करते हैं।

पहले का खाना जब हजम हो जाए तभी खाएं
काम में बिजी रहने की वजह से कब क्या खा लें, इसका पता ही नहीं चल पाता। इससे आपका पेट खाने को तुरंत तुरंत पचाने में असमर्थ रहता है, जिससे की पेट की समस्या हमेशा बनी रहती है।

तनाव और गुस्सा कम करें
लगातार पाचन समस्याओं का कारण तनाव हो सकता है। तनाव आपके पाचन तंत्र पर बहुत बुरा असर डालता है। इसलिए, आलोम विलोम और मेडटैशन जैसे व्यायाम का अभ्यास करके अपने तनाव को नियंत्रित करे।



Click it and Unblock the Notifications
