Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
फ्लाईट में भूल कर भी ना ऑर्डर करें ये 6 फूड
लंबी फ्लाईट का अर्थ है कि आपको अपनी मंजिल पर पहुँचने से पहले बहुत लंबे समय तक एक जगह बैठे रहना है और डिहाईड्रेशन से गुज़रना है। इस बोरियत से बचने के लिए आप लगातार कुछ न कुछ खाते रहते हैं।
परन्तु आहार विशेषज्ञ के अनुसार फ्लाईट में खाना ऑर्डर करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि फ्लाईट के दौरान नीचे बताए गए पदार्थ न खाएं।

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स: हवाई जहाज़ में नमी की कमी होती है अत: हो सकता है कि आप बहुत अधिक डिहाईड्रेटेड महसूस करें। हालाँकि मीठे और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स के कारण पेट फूल सकता है तथा गैस हो सकती है। हर्बल टी पीयें और पानी अधिक मात्रा में पीते रहें।

कॉफ़ी: कैफीन मूत्रवर्धक होता है अत: हो सकता है कि इसका सेवन करने से आपको बार बार टॉयलेट जाना पड़े। अत: अधिक दूरी की फ्लाईट में कॉफ़ी का सेवन न करें।

अल्कोहल: यह लंबी दूरी की यात्रा है और आप मूवी देखते हुए बीयर पीते रहते हैं। परन्तु अल्कोहल के कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है और क्योंकि फ्लाईट में वैसे भी आप डिहाइड्रेट महसूस करते हैं अत: अल्कोहल का सेवन न करें।

केक, कुकीज़ और चॉकलेट: मीठे पदार्थ जैसे केक, कुकीज़ और चॉकलेट का सेवन न करें। ये खाद्य पदार्थ रक्त में शर्करा की मात्रा को बढ़ाते हैं जिसके कारण आप थका हुआ और उत्तेजित महसूस कर सकते हैं।

इंसटेंट सूप और नूडल्स: फ्लाईट में सूप और इंसटेंट नूडल्स का सेवन न करें। ये पहले से ही पैक किये होते हैं तथा इसमें पाई जाने वाली सोडियम की मात्रा आपकी दैनिक सोडियम की आवश्यक मात्रा की आधा होती है। खाने में सोडियम की अधिक मात्रा होने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

क्रुसिफेरस सब्जियां: लंबी फ्लाईट में अक्सर गैस्ट्रोइंटेसटाइनल समस्याएं हो जाती है। तो जब भी आप फ्लाईट में जाएँ तो गैस बनाने वाली सब्जियां जैसे ब्रोकोली, पत्तागोभी और अंकुरित अनाज आदि न खाएं क्योंकि इससे स्थिति बिगड़ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
