Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
अगर सुबह उठना लगता है भारी तो नाश्ते में खाएं ये 7 चीज़ें
सुबह जल्दी उठना हर किसी के बस की बात नहीं होती। क्या आपसे भी सुबह नहीं उठा जाता है और अगर उठ भी जाते हैं तो क्या दिनभर थकान और नींद लगती रहती है? अगर हां, तो हमारे पास ऐसे यम्मी तरीके हैं, जो आपके लिये कॉफी से भी बेहतर काम करेंगे।
SAVE OF THE DAY! 'It's Your Shopping Cart, Save it' 70% Off at Myntra
तो अगर आपका कल सुबह एक्ज़ाम है या फिर ऑफिस में बड़ी प्रेजेंटेशन होने वाली है और आपको सुबह लगने वाली आलस को दूर भगाना हो, तो ब्रेकफास्ट में हमारे बताए हुए फूड खाना ना भूलें।

सेब
सेब ना सिर्फ डॉक्टर से दूर रखता है बल्कि इसे सुबह फ्रेकफास्ट में खाने से दिमाग पूरे दिन एक्टिव बना रहेगा। इसमें थोड़ी सी मात्रा में कैफीन भी होता है जो कॉफी का भी काम करेगा।

अंडे
अंडे खाने से ना केवल आपकी मसल्स बनेंगी बल्कि आपका दिमाग भी तेजी से दौड़ेगा। इसमें ढेर साराी मात्रा में प्रोटीन होता है, जिससे आपकी बॉडी हर वक्त चार्ज रहेगी। अंडे को चाहे जिस रूप में खाएं, इससे कोई फरक नहीं पड़ता। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा।

चॉकलेट मिल्क
सुबह के वक्त दूध में चॉकलेट पावडर मिला कर पियें। इसमें प्रोटीन होता है जो ब्रेन को चौकन्ना कर देता है। वहीं कोकोआ में प्राकृति कैफीन पाया जाता है जो कि ब्लड शुगर को मेंटेन करने में मदद करता है।

ओट्स
अपनी सुबह शुरु करने के लिये कॉम्पलेक्स कार्ब खाइये, जैसे ओट्स। यह आपका पेट दिनभर भरे रखेगा और मैटाबॉलिज्म को बढ़ाएगा। सुबह का ब्रेकफास्ट छोड़ने के नुकसान

मसाले
हमें पता है कि मसाले ब्रेकफास्ट के तौर पर नहीं खाए जा सकते। पर आप इन्हें अपने ब्रेकफास्ट के साथ मिक्स कर के खा सकते। इससे आपको मैटाबॉलिज्म बढेगा, आपकी नींद खुलेगी और आप दिनभर चुस्त दुरूस्त बने रहेंगे।

ग्रीक योगर्ट
अगर सुबह ही आपकी परीक्षा या ऑफिस में प्रेजे़ंटेशन है तो ग्रीक योगर्ट खा कर जाएं क्योंकि इसमें ढेर सारा प्रोटीन और अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो आपके दिन की शुरुआत अच्छी बनाएंगे। साथ ही ये फैट भी बर्न करती है और एनर्जी भी देती है।

शहद
शहद में प्राकृतिक शक्कर पाई जाती है, जिसे तोड़ने के लिये एनर्जी की जरुरत पड़ती है। तो ऐसे में आपके शरीर को इसे पचाने में महनत करनी पड़ती है। तो सुबह कॉफी ना पियें बल्कि शहद को टोस्ट या ओट्स में डाल कर खाएं। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
