Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
ये आहार शरीर में बढ़ाते हैं सूजन और मोटापा
कभी कभी हमें आश्चर्य होता है कि कम खाने और शारीरिक रूप से सक्रिय होने के बाद भी हमारा वज़न कम क्यों नहीं होता। मुख्य खाना छोड़ने के बाद भी जब पेट का आकार बढ़ता है तो कई लोग निराश हो जाते हैं। अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अब आपका वज़न बढ़ने और थकावट महसूस करने के राज़ का पर्दाफाश हो चुका है।
कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो हम नियमित तौर पर खाते हैं, बिना इस बात को जानें कि ये पदार्थ शरीर में आंतरिक सूजन, वज़न बढ़ना, हृदय की बीमारी, डायबिटीज़ (मधुमेह), खाद्य पदार्थों से होने वाली एलर्जी या कैंसर का कारण भी हो सकते हैं।
फ्लैट पेट के लिये खाइये ये फूड
सूजन से स्वास्थ्य से संबंधित कई प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं तथा हमें ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना टालना चाहिए जिनके कारण शरीर में सूजन आती है।
आपको इन दैनिक खाद्य पदार्थों के बारे में जानना चाहिए जिनके कारण सूजन और एलर्जी हो सकती है। इनमें से कुछ पदार्थ ख़राब कोलेस्ट्राल के स्तर को बढ़ाते हैं तथा अच्छे कोलेस्ट्राल के स्तर को कम करते हैं जिसके कारण हाई ब्लडप्रेशर, हार्टअटैक या स्ट्रोक की समस्या हो सकती है।
सूजन स्वास्थ्य से संबंधित लगभग सभी समस्याओं से जुडी हो सकती है। अत: अच्छा होगा कि सूजन बढ़ाने वाले इन खाद्य पदार्थों का उपयोग तुरंत बंद किया जाए। यह जानने के लिए कौन से खाद्य पदार्थ सूजन और वज़न को बढाते हैं, नीचे डी गई स्लाइड्स पर क्लिक करें।

खाना पकाने में उपयोग में आने वाले तेल
खाना पकाने वाले अधिकाँश तेलों में उच्च मात्रा में ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं तथा कम मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं। आहार में इन फैटी एसिड्स का असंतुलन सूजन का कारण हो सकता है। आप एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑइल या अन्य किसी ऐसे तेल का उपयोग कर सकते हैं जिनमें दोनों आवश्यक फैटी एसिड्स की मात्रा संतुलित हो।

दूध से बने उत्पाद
क्या आप जानते हैं कि दुनिया में लगभग 60% लोगों को दूध से एलर्जी होती है क्योंकि इसे पचाना बहुत कठिन होता है। इसे लेक्टोस के प्रति असहिष्णुता कहा जाता है। ऐसे लोग जिन्हें दूध या दूध से बने पदार्थों से एलर्जी होती है उनमें एलर्जी उत्पन्न करने वाले कारकों के कारण सूजन आ सकती है। इसके कारण कब्ज़, डायरिया, त्वचा पर रैशेस, पेट से संबंधित समस्याएं तथा श्वसन से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं।

ट्रांस फैट्स
ये आपके शरीर में ख़राब कोलेस्ट्राल को बढाते हैं तथा अच्छे कोलेस्ट्राल को कम करते हैं। इसके अलावा इनके कारण सूजन, वज़न बढ़ना, डायबिटीज़ तथा हाईब्लडप्रेशर जैसी समस्याएं आ सकती हैं। ये ट्रांस फैट्स तले हुए पदार्थों, बेक किये हुए बाहर के खाद्य पदार्थों, पैकेज्ड फ़ूड, फास्ट फ़ूड आदि में पाए जाते हैं। इन पदार्थों के कारण सूजन और वज़न बढ़ने जैसी समस्याएं आ सकती हैं।

प्रोसेस्ड फ़ूड और रेड मीट (मटन)
रेड मीट में सूजन कारक घटक एनईयू5जी सी होता है। इस पदार्थ के शरीर में जाने पर सूजन की समस्या आ सकती है। इसके अलावा रेड मीट के कारण हृदय से संबंधित बीमारियों का कैंसर की संभावना हो सकती है। यह भी एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसके कारण सूजन और वज़न बढ़ने जैसी समस्याएं आ सकती हैं।

अल्कोहल
अल्कोहल की अधिक मात्रा के सेवन करने से भोजन नलिका और गले में जलन होती है जिसके कारण शरीर में सूजन की समस्या आ सकती है। अल्कोहल के कारण लीवर (यकृत) में भी सूजन आ सकती है जिसके कारण लीवर ख़राब भी हो सकता है।

चीनी
चीनी की अधिक मात्रा के सेवन करने से सूजन के अलावा डायबिटीज़, दांत गिरना और मोटापा जैसी समस्याएं आ सकती हैं। सॉफ्ट ड्रिंक्स, फ्रूट जूस, पेस्ट्री, केक, कैण्डीज़ आदि में बहुत अधिक मात्रा में चीनी होती है जिस पर हम सामान्यत: ध्यान नहीं देते तथा अधिक मात्रा में इसका सेवन करते रहते हैं।

मैदा
इस आटे में चोकर, फाइबर, अंकुरों और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी होती है। मैदे से शरीर में रक्त शर्करा की मात्रा बहुत तीव्रता से बढ़ती है जिसके कारण डायबिटीज़ या कैंसर तक की संभावना बढ़ जाती है। मैदे की ब्रेड, नूडल्स, सफ़ेद चांवल, पास्ता, बिस्किट और पेस्ट्री न खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
