Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
जानें, रामदाना यानी राजगिरा के स्वास्थ्य वर्धक गुणों के बारे में
अक्सर उपवास के दौरान लोग राजगिरा, चौलाई, रामदाने के आटे से तैयार पूड़ी-पराठा या अन्य चीज़ें बना कर सेवन करते हैं। राजगिरा अनाज नहीं है इसलिये लोग इसे उपवास के दिनों में खाते हैं। यह स्वास्थ्य वर्धक गुणों से भरा हुआ है और शरीर को ताकत देता है।
READ: जानिये व्रत में खाये जाने वाले साबुदाने की कहानी
अंग्रेजी भाषा में राजगिरा को ऐमरंथ ग्रेन कहते हैं। इसे आटे या फिर दाने के रूप में पकाया जाता है। यह रंग और वजन में हल्का होता है तथा आप इससे खीर, हलवा, कढ़ी, चिक्की, बर्फी या पूड़ी आदि बना सकते हैं। यह स्वाद में काफी अच्छा होता है।
READ: शरीर को ठंडा रखना है तो जरुर खाएं ज्वार
राजगिरा प्रोटीनयुक्त, विटामि सी, ई, आयरन, मैगनिश्यम, फॉसफोरस, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरा है। इसे खाने से हड्डियों की बीमारी नहीं होती क्योंकि इसमें दूध के मुकाबले दोगुना कैल्शियम होता है। आइये जानते हैं इसके अन्य गुणों के बारे में...

भूख मिटाए
रिसर्च से पता चला है कि इसमें प्रोटीन होने की वजह से भूख दबाता है।

ग्लूटन फ्री
अगर आपको ग्लूटन एलर्जी होती है तो आप इस टेस्टी आहार को अपनी डाइट में शामिल करें।

विटामिन सी का भंडार
इस आहार में ढेर सारा विटामिन सी होता है।

गेहूं से ज्यादा बढियां
इसमें गेहूं के मुकाबले 5 गुना आयरन और 3 गुना फाइबर होता है।

माइग्रेन में भी दिलाता है राहत
राजगिरे का आटा मैग्नीशियम से भरा होता है इसलिये यह माइग्रेन से राहत दिलाता है। यह खून की धमनियों को सिकुड़ने से रोकता है।

ब्लड कोलेस्ट्रॉल कम करे
इसमें असंतृप्त वसीय अम्ल और घुलनशील फाइबर होता है, जो कि ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होता है। यह दिल के स्वास्थ्य के लिये भी अच्छा है।



Click it and Unblock the Notifications