Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
जानिये क्या है इन चीज़ों को खाने का सही और गलत समय?
हर किसी का ध्यान हमेशा स्वस्थ आहार खाने पर ही होना चाहिये। कई लोग ऐसा करते भी हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता होती कि कौन सा आहार किस समय खाना चाहिये जिससे उन्हें उसका दोगुना फायदा पहुंचे।
उदाहरण के तौर पर बहुत से लोग सोंचते हैं कि चावल को रात में नहीं खाना चाहिये क्योंकि उसे हजम करना मुश्किल होता। मगर चावल जल्दी पचता भी है और उसे खाने से नींद जल्दी आती है। अगर चावल को दोपहर में खाया गया तो नींद आने के चांस ज्यादा रहते हैं।
पोषण विशेषज्ञ के अनुसार खाद्य पदार्थ के गुण को ग्रहण करने के लिये उसे सही समय पर खाने से लाभ मिलता है। आइये जानते हैं चावल, दही, कॉफी, दाल या केले जैसी चीज़ों को कब खाएं।

चावल
चावल को रात में खाना चाहिये क्योंकि वह आराम से हजम भी हो जाता है और उसे खाने के बाद नींद भी अच्छी आती है। मगर ढेर सारा चावल खाने से बचना चाहिये। चावल को दोपहर में नहीं खाना चाहिये क्योंकि इससे अचानक ही ब्लड शुगर बढ़ जाता है जिससे नींद आती है।

दही
दही हमेशा दिन में खानी चाहिये जिससे पेट हमेशा दुरुस्त रहे। इसे रात में खाने से बचना चाहिये क्योंकि इससे सर्दी-जुखाम और कफ होने का डर रहता है।

शक्कर
इसे दिन में खाएं क्योंकि इंसुलिन शक्कर को प्रभावी रूप से ग्रहण करने की क्षमता रखता है और हम इसे आराम से हजम भी कर लेते हैं। पर रात में इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है जिससे रात को नींद ठीक से नहीं आती ।

केला
इसे वर्कआउट के बाद खाना चाहिये क्योंकि यह काफी एनर्जी देता है। इसे आप दोपहर में भी खा सकते हैं क्योंकि यह लंबे समय तक पेट को भरे रहता है। इसे सोने से पहले ना खाएं क्योंकि कई लोगों को इसे खाने पर सर्दी हो जाती है।

दाल और बींस
सुबह और दोपहर में इसे खाने से यह आराम से पचाई जा सकती है और गैस भी नहीं बनती। इसे रात में ना खाएं क्योंकि यह जल्दी हजम नहीं होती और पेट में गैस बनाती है।

अखरोट
इसे रात को सोते समय स्नैक के रूप में खाएं क्योंकि यह मेलाटोनिन हार्मोन को बनाने का कार्य करता है, जो कि नींद पैदा करने वाला हार्मोन होता है।

अंजीर और खुबानी
इसे सुबह खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पेट को गर्मी मिलती है। इसे रात में नहीं खाना चाहिये क्योंकि यह पेट में गैस बनाती है।

चीज़
इसे सुबह खाएं। शाम के समय इसे ना खाएं क्योंकि यह जल्दी हजम नहीं होती और वजन भी बढ़ाती है।

दूध
इसे रात को पीना चाहिये क्योंकि इसे पीने से नींद अच्छी आती है। इसको पीने का कोई भी खराब समय नहीं है, आप इसे दिन में कभी भी पी सकते हैं।

कॉफी
इसे सुबह पीना चाहिये क्योंकि यह शरीर में ऊर्जा भर देती है और नींद को गायब कर देती है। इसे शाम 7 बजे के बाद ना पियें क्योंकि यह आपकी नीदं उड़ा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
