Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जानें, कमल ककड़ी के ये बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ
कमल ककड़ी एक हेल्दी फूड है जो चाइनीज़ कुज़ीन तथा दवाइयों में सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली सामग्री है। इसमें ढेर सारे पोषण होते हैं, जो मेडिकल की दुनिया के लिये लाभदायक होते हैं।
कमल ककड़ी में विटामिन, मिनरल, पोटैशियम, मैगनीशियम, थाइमीन, जिंक, विटामिन सी, विटामिन बी6, आयरन और ऐसे ही कई पोषक तत्व समाए हुए हैं, जो कई बडे़ बडे़ रोगों को दूर कर सकता है।
कमल ककड़ी को अंग्रेजी में लोटस स्टेम बोलते हैं। इसका अपना ही स्वाद होता है। कई घरों में इससे अचार, चिप्स, पकौडे़ और सूखी सब्जी बनाई जाती है, जो हर किसी को पसंद आती है।
अगर सब्जी मंडी जा कर आप इस सब्जी को देखती हैं मगर खरीदती नहीं, तो आज उसके गुणों के बारे में यहां पर पढ़ लीजिये, जिससे नेक्सट टाइम जब आपको यह बाजार में दिखे तो, इसे एक बार ट्राई जरुर करें। आइये जानते हैं इसके कुछ स्वास्थ्य लाभ -

फाइबर से भरी
इसमें ढेर सारा फाइबर होता है जो शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह कब्जी से बचाता है और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।

फटी त्वचा को ठीक करे
कमल ककड़ी का रस निकालकर मुंह, हाथ व पैर पर लगाने से वे फटते नहीं हैं तथा चेहरे की सुंदरता बढती है।

इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए
इसमें ढेर सारा विटामिन सी होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और संक्रमण से बचाता है। इसको खाने से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं।

पेशाब की रुकावट होगी दूर
ककड़ी के रस में शक्कर या मिश्री मिलाकर सेवन करने से पेशाब की रुकावट दूर होती है।

त्वचा बनेगी चमकदार
ककड़ी के बीज पानी के साथ पीसकर चेहरे पर लेप करने से चेहरे की त्वचा स्वस्थ व चमकदार होती है।

खून बनाए
इसमें भारी मात्रा में आयरन, मैगनीशियम, कॉपर, पोटैशियम, जिंक और मैगनीशियम पाया जाता है, जो रेड बल्ड सेल्स बनाने का काम जोरों से करते हैं। इससे मासपेशियां मजबूत होती हैं और खून बनता है।

अस्थमा को शांत करे
यह फेफड़ों से जुड़ी समस्या को भी दूर करती है और अस्थमा से मुक्ती दिलाती है। कच्ची ककड़ी के जूस या फिर घिसी कमल ककड़ी को खाने से tuberculosis से छुटकारा मिल सकता है।

वजन कम करे
जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें कमल ककड़ी का सेवन करना चाहिये। यह कम कैलोरी वाली होती है जिसमें ढेर सारे पोषक तत्व और फाइबर होता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

आंखों और बालों के लिये अच्छी
इसमें ढेर सारी मात्रा में कॉपर होता है जो कि बालों और आंखों के लिये अच्छा हेाता है। अगर बालों में कॉपर की कमी है तो बाल ग्रे होना शुरु हो जाएंगें।

इन बातों की रखें सावधानी
कई लोग कमल ककड़ी को कच्चा खाना पसंद करते हैं, जिससे उन्हें बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर शरीर में पैरासाइट पहुंचने का डर हो सकता है। कमल ककड़ी को हमेशा पूरी तरह से पका कर ही खाना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
