Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
उच्च मात्रा में प्रोटीन खाने से होती हैं ये समस्याएं...
कई बार हम स्वस्थ बनने के चक्कर बहुत ज्यादा प्रोटीन का सेवन कर लेते हैं। ज्यादा प्रोटीन वाली खुराक लेने से शरीर को कई साइड-इफेक्ट भी झेलने पड़ते हैं।
तुरंत भूख को शांत करने में हाई प्रोटीन खुराक सही रहती है लेकिन लम्बे समय के लिए यह स्वास्थ्य को खतरा पहुंचा सकती है। सही को सभी पोषक तत्वों की आवश्यकता मात्र एक सीमित मात्रा में ही होती है, बहुत कम या ज्यादा मिलने पर शरीर की क्रियाविधि पर असर पड़ता है।
प्रोटीन के बारे में भी ऐसा ही कुछ कहा जा सकता है। प्रोटीन को ग्रहण करने के बाद शरीर उसे अमीनो एसिड में बदल देता है जो शरीर की क्रियाविधि में सहायक होता है।
हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार, अगर आप हाई प्रोटीन डाईट लेते हैं तो कैंसर या अन्य घातक बीमारियों के होने का खतरा ज्यादा रहता है।
वैसे भी, प्रोटीन की अधिकता शरीर को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुँचाती है। आइए जानते हैं कि प्रोटीन की अधिक मात्रा, शरीर के लिए किस प्रकार नुकसानदायक होती है:

1. कब्ज -
ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है, क्योंकि शरीर में फाइबर की कमी होने की संभावना रहती है।

2. हड्डी कमजोर होना -
ज्यादा प्रोटीन से शरीर को शक्ति मिल सकती है लेकिन हड्डियों को पर्याप्त मात्रा में कैल्िशयम नहीं मिल पाता है, जिससे वो कमजोर हो जाती हैं।

3. दिल की बीमारी -
ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और सेचुरेटेड फैट की मात्रा शरीर में बढ़ जाती है जिससे दिल के रोग होने का खतरा बना रहता है। शरीर में इस कारण से उच्च एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है।

4. पोषक तत्वों की कमी -
प्रोटीन की अधिकता, कई बार पोषक तत्वों में कमी का कारण भी बन जाता है। क्योंकि लोग, विटामिन और मिनरल पर ध्यान देना बंद कर देते हैं, और उनके शरीर में उन्हीं तत्वों की कमी हो जाती है।

5. कैंसर का खतरा -
हाई प्रोटीन डाईट लेने से कैंसर का खतरा कई गुना अधिक हो जाता है, क्योंकि कैंसर कोशिकाएं ज्यादा विकसित हो जाती हैं। फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की कमी होने के कारण शरीर में इस रोग की संभावना काफी बढ़ जाती है।

6. किडनी स्टोन या गुर्दे की पथरी -
गुर्दे में पथरी की समस्या, ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेने के कारण हो जाती है। मांस खाने वाले लोगों में ये समस्या अधिक होती है क्योंकि मांस में प्यूरिन नाम प्रोटीन होता है तो पथरी बनाने में सहायक होती है।



Click it and Unblock the Notifications
