Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
बींस को भिगोकर खाने से होते हैं ये 3 फायदे
आपमें से अधिकतर लोग बींस को खाने या पकाने से पहले उसे कई घंटों तक भिगोकर रखते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों किया जाता है या इससे क्या फायदे हैं? आपको बता दें कि सभी प्रकार के बींस इतने फायदेमंद होते हैं कि इन्हें सुपरफ़ूड की श्रेणी में रखा जाता है।
एक कप बींस से लगभग 15 ग्राम प्रोटीन मिल जाती है जिस वजह से शाकाहारी लोगों के लिए यह प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन, मिनरल्स और फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है।
फाइबर और प्रोटीन की अधिक मात्रा वजन कम करने में भी मदद करती है और सबसे अच्छी बात कि ये खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। इसलिए आप अधिक से अधिक मात्रा में बींस का सेवन करें। इस आर्टिकल में हम आपको भिगोये हुए बींस के फायदों के बारे में बता रहे हैं।

पेट फूलने की समस्या में कमी :
कई लोगों की ऐसी शिकायत होती है कि बींस खाने के बाद उनका पेट फूलने लगता है या एसिडिटी जैसी समस्या हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बींस में मौजूद दो कार्बोहाइड्रेट यौगिक स्टेचयोज और रैफीनोज ऐसे होते हैं जिन्हें विघटित करने वाले एंजाइम इंसानों के शरीर में नहीं होते हैं। लेकिन जब आप इन्हें देर तक भिगो देते हैं तो ये कार्बोहाइड्रेट खत्म हो जाते हैं और फिर से आसानी से पच जाते हैं और पेट फूलने जैसी समस्याओं से भी राहत मिल जाती है।

भिगोये हुए बींस पालीफेनोल को खत्म करते हैं :
बींस में पालीफेनोल की मात्रा तो अधिक होती है लेकिन ये ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर द्वारा पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता में बाधा उत्पन्न करते हैं। जब आप बींस को देर तक भिगोकर रखते हैं तो उसमें पॉलीफेनोल ऑक्सीडेज़ नामक एंजाइम की मात्रा बढ़ जाती है जो पॉलीफेनोल को विघटित करने में मदद करता है और इस वजह से शरीर सभी तरह के विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन को अवशोषित करने में सक्षम हो जाता है।

भिगोये हुए बींस फाईटिक एसिड की मात्रा कम करते हैं :
बींस में फॉस्फोरस, फाइटिक एसिड के रूप में मौजूद रहता है। फाईटिक एसिड शरीर द्वारा आयरन और जिंक को अवशोषित करने की क्षमता को बुरी तरह प्रभावित करता है। आयरन और जिंक की कमी से आपको कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं। लेकिन जब आप बींस को भिगो देते हैं तो इस एसिड की मात्रा कम हो जाती है। इसके लिए आप बींस को गर्म पानी में भिगोयें।

बींस को भिगोने का सही तरीका :
- सबसे पहले बींस में से टूटे या सड़े हुए बींस को निकालकर फेंक दें।अब इसे ठंडे पानी से अच्छे से साफ़ करें।
- एक बर्तन में 2 कप बींस को लगभग 10 कप पानी में भिगोयें।
- अब इस पानी को तीन मिनट के लिए गर्म करें।
- उसके बाद इसे 4-5 घंटों के लिए ऐसे ही भिगोये रहने दें।



Click it and Unblock the Notifications
