Latest Updates
-
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी
जानिये खाना खाने के तुरंत बाद क्यों नहीं करने चाहिए ये 5 काम
कई बार आप बहुत ही हेल्दी चीजें खाते हैं फिर भी आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है और आप सोच में पड़ जाते है कि आखिर समस्या क्या है?
कई बार आप बहुत ही हेल्दी चीजें खाते हैं फिर भी आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है और आप सोच में पड़ जाते है कि आखिर समस्या क्या है?
वास्तव में आपमें से कई लोग खाने के बाद कुछ ऐसी हरकतें करते हैं जिसकी वजह से अच्छी चीजों का असर खत्म हो जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको आपकी इन्हीं गलत आदतों के बारे में बता रहे हैं जो आपको खाने के बाद नहीं करनी चाहिए।

1- फ्रूट्स न खाएं:
सभी डॉक्टर और न्यूट्रीशिनिस्ट आपको यही सलाह देते हैं कि लंच के कुछ देर पहले ही आप फल खाएं जिससे वे आसानी से पच जायें और उनसे आपको फायदा मिले। अगर आप खाना खाने के बाद फल खाते हैं तो पेट में खाने की मौजूदगी की वजह से फल में मौजूद पोषक तत्व, फाइबर और नेचुरल शुगर ठीक से पच नहीं पाते हैं और इस वजह से आपको पेट में जलन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा खाना खाने के कुछ देर पहले फलों का सेवन करें।

2- स्मोकिंग न करें:
स्मोकिंग करना तो वैसे ही स्वास्थ्य के लिहाज से खराब है लेकिन जब आप खाना खाने के बाद स्मोकिंग करते हैं तो इसका असर और बुरा होता है। जब आप खाना खाने के बाद स्मोकिंग करते हैं तो निकोटीन के कण पेट में खाने को पचाने के लिए ज़रूरी ऑक्सीजन की मात्रा को कम कर देते हैं। जिससे आपका पूरा पाचन तंत्र बिगड़ जाता है और आपको कई तरह की समस्याएं होने लगती है। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको फेफड़ों या आंत का कैंसर हो सकता है। एक शोध के अनुसार खाने के बाद एक सिगरेट पीना लगभग 10 सिगरेट के बराबर नुकसान करता है।

3- चाय ना पियें:
अगर आप कुछ भी हेल्दी चीज खाने के बाद चाय पी लेते हैं तो इससे शरीर में आयरन को अवशोषित करने की क्षमता प्रभावित हो जाती है। चाय में मौजूद टैनिक एसिड खाने में मौजूद प्रोटीन और आयरन के असर को कम कर देते हैं। ऐसा कई दिनों तक करने से आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकती है और आप एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। आयरन की कमी से भूख न लगना, हाथो और पैरों का ठंडा हो जाना, सीने में दर्द और हमेशा थकान महसूस करने जैसी समस्याएं होने लगती है। इसलिए खाने के तुरंत बाद गर्म चाय बिल्कुल न पियें।

4- तुरंत ना नहायें :
इस बात को हमेशा ध्यान में रखें कि कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए क्योंकि ऐसा करने से अधिकांश ब्लड फ्लो हाथो और पैरों में होने लगता है और खाने को पचाने के लिए ज़रूरी ब्लड की मात्रा में कमी हो जाती है। ऐसा नियमित करने से आपका पाचन तंत्र कमजोर पड़ जाता है और फिर आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है।

5- सोना नहीं चाहिए:
कई लोग खाना खाने के बाद तुरंत सोना बहुत पसंद करते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए, खाने के बाद सोने से खाना ठीक से पचता नहीं है और फिर पेट फूलने और एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ़ लोआनिया मेडिकल स्कूल द्वारा किये एक शोध के अनुसार जो लोग खाने के तुरंत बाद नहीं सोते हैं उनमें स्ट्रोक की संभावना काफी कम रहती है। इसलिए अपनी इस गलत आदत को बदलें और खाने के बाद तुरंत ना सोयें।
आज से ही अपनी इन गलत आदतों को बदल डालें और एक स्वस्थ बेहतर जिंदगी जियें।



Click it and Unblock the Notifications
